Friday Gold Rate : सोने के भाव में फिर बदलाव, ये हैं 24 जुलाई का इंदौर-भोपाल का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate: आज 24 कैरेट का 10 ग्राम का सोने का भाव गिरकर 1.42 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 2.18 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
gold price today

Gold latest rate

मिडिल ईस्ट तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोना-चांदी, कच्चे तेल और डॉलर इंडेक्स के स्तर पर लगातार उठापटक देखने को मिल रही है। अमेरिकी डॉलर सूचकांक का मजबूत और तेल कीमतों में वृद्धि होना अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरें में बढ़ोतरी की ओर संकेत कर रहा है जिसके चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ। आज भारतीय सर्राफा बाजार और एमसीएक्स (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

24 जुलाई 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर  24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,42,901 रुपये प्रति 10 ग्राम और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA ) के मुताबिक 1,44,605 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है। गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,050 और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,450 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।

शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी भाव गिरकर 2,18,400 रुपये प्रति किलो हो गया। IBJA के अनुसार चांदी की कीमत 2,22,480 रुपये किलो पहुंच गई है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, आज चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो स्पॉट गोल्ड 4,091.17 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 57.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते भारतीय रुपये पर लगातार दबाव बना हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया 96 के पार ट्रेड कर रहा है। चुंकी जब भी रुपया कमजोर होता है, तो भारत के लिए सोना और कच्चा तेल आयात करना अधिक महंगा हो जाता है, जिसका असर सोने की कीमतों पर देखने को मिलता है। इधर, ईरान-अमेरिका तनाव और मध्य पूर्व की स्थिति के कारण आपूर्ति बाधित होने की आशंका से कच्चे तेल की कीमतें $90-$100 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई हैं, जिसके चलते फिर दुनियाभर में महंगाई के बादल मंडराने लगे हैं।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि  क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी और भू-राजनीतिक तनाव के चलते फिलहाल सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रह सकता है। हालांकि मिडिल क्लास के लिए सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति फायदेमंद साबित हो सकती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति के साथ साल के आखिर में ब्याज दरों में इजाफे की रणनीति अपना सकता है, इसलिए फिलहाल निवेशक सतर्कता से निवेश कर रहे हैं। नए निवेशकों को भी धीरे-धीरे खरीदारी करने की सलाह दी जा रही है।

इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का सोने/चांदी का भाव (Gold/Silver Rate Today)

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,44,380 रुपये बनी हुई है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,480, 22 कैरेट का भाव 132,450 और 18 कैरेट का भाव 1,08,400 प्रति 10 ग्राम है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,35,00 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है। हालांकि चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये है।

जरूरी बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
    हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews