जारी हुआ AIIMS NORCET 7 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट, 6944 अभ्यर्थी सफल, इतना है कट-ऑफ, ऐसे चेक करें रैंक

AIIMS NORCET 7 मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कट-ऑफ और रैंक चेक कर सकते हैं।
AIIMS NORCET 7

AIIMS NORCET 7 Mains Result 2024: ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स), नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता मुख्य परीक्षा 7 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार एम्स के ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर रीज़ल्ट चेक कर सकते हैं।

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए स्टेज-2 यानि मुख्य परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर 2024 को हुआ था। इसमें प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति थी। एम्स ने रिजल्ट का पीडीएफ़ रोल नंबर वाइज़ जारी किया है। पीडीएफ़ में रोल नंबर, कैटेगरी, जेंडर, पर्सेन्टेज और रैंक की जानकारी दी गई है। कुल 6944 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

इतना है कट-ऑफ (AIIMS NORCET 7 Cut Off) 

  • जनरल/ईडब्ल्यूएस- 50%
  • ओबीसी- 45%
  • एससी/एसटी- 40%
  • जनरल- पीडबल्यूबीडी- 46.458%
  • ओबीसी-पीडबल्यूबीडी- 40.833%

ऐसे चेक करें रिजल्ट (Steps to check result) 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं। “AIIMS NORCET 7″ रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। इसमें अपने रोल नंबर के पास दिए गए पर्सेंटज और रैंक चेक करें। भविष्य के संदर्भ में आप रिजल्ट का पीडीएफ़ डाउनलोड करके रख सकते हैं। प्रिन्ट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।

इस दिन शुरू होंगे आवंटन (AIIMS NORCET 7 Allocation)

भारत में अलग-अलग एम्स संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-बी) पदों पर भर्ती के लिए आवंटन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी।उम्मीदवार का अंतिम चयन मेरिट लिस्ट चॉइस के आधार पर होगी। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews