जुलाई में CBSE बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, नियम भी जान लें

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई को होने वाली है। प्रवेश पत्र जल्द ही उपलब्ध होंगे। अब तक LOC संबंधित नोटिस जारी नहीं किया गया है। 
cbse board exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा (CBSE 12th Supplementary Exam) की तारीख रिजल्ट के साथ ही घोषित कर दी थी। LOC प्रक्रिया 2 जून से शुरू होने वाली थी। लेकिन अब तक इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। छात्र अभी भी सूचना के इंतजार में बैठे हुए हैं। सूचना के मुताबिक सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित होने वाली है।

2025 में सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एलओसी प्रक्रिया 17 जून तक जारी थी। लेट फीस के साथ LOC जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून 2025 थी। सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई को किया गया था। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए प्रवेश जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में जारी हो सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in  विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

छात्रों को कहाँ मिलेगा एडमिट कार्ड?

रेगुलर स्टूडेंट अपने स्कूलों से सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। वहीं प्राइवेट छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, स्टूडेंट का नाम, माता और पिता या अभिभावक का नाम, परीक्षा केंद्र की जानकारी, कैटेगरी, एडमिट कार्ड आईडी, विषय, तारीख और शिफ्ट की जानकारी उपलब्ध होगी।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र 

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर परीक्षा संगम पोर्टल के टैब पर क्लिक करें।
  3. अब “School” के ऑप्शन को चुनें।
  4. फिर “Pre-Activities” सेक्शन में जाकर “एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करके डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

इन नियमों को जान लें 

जिन छात्रों ने 2026 में कक्षा 12वीं परीक्षा पास कर ली है और अपने परफॉर्मेंस को सुधारना चाहते हैं, वे किसी भी एक विषय की सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं।  वहीं जिन छात्रों को 2026 में कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, उन्हें भी इसमें शामिल होने की अनुमति होगी। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में जो छात्र शामिल हुए थे और उन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है। उन्हें कंपार्टमेंट क्लियर करने के लिए तीन मौके दिए जाएंगे। ऐसे छात्रों के लिए इस साल होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा आखिरी मौका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews