CBSE Result 2024: सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा, जानें कब जारी होंगे परिणाम

cbse class 10 result

CBSE Class 10 Result 2024: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 मार्क 2024 को समाप्त हो चुकी है। छात्रों को अब रिजल्ट का इंतजार है। क्लास 10 बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। कॉपियों की चेकिंग जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आन्सर-शीट का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। बीते कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम मई में जारी होंगे। हालांकि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board Of Secondary Education) ने अब तक परिणाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

कॉपियों का मूल्यांकन जारी

बता दें कि इस बार कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 16 लाख छात्र शामिल हुए थे। 5 उत्तर पुस्तिका प्रति छात्र के हिसाब से करीब 80 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है। मार्च से मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉपियों की चेकिंग और अंकों की गणना में करीब 2 से 3 सप्ताह का समय लगता है।

बीते 10 वर्षों में कब जारी हुए परिणाम

बता दें कि पिछले साल सीबीएसई ने 12 मई को रिजल्ट घोषित किए थे। वर्ष 2022 में 22 जुलाई, 2021 में 3 अगस्त, 2020 में 15 जुलाई, 2019 में 6 मई, 2018 में 29 मई , 2017 में 5 उन, 2016 में 28 मई, 2015 में 28 मई और 2014 में 20 मई को क्लास 10 बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हुए थे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही छात्र अलग-अलग तरीके से इसे चेक कर पाएंगे। इस लिस्ट में UMANG ऐप, एसएमएस, DigiLocker और ऑफिशियल वेबसाइट शामिल हैं।

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले cbserults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जानकारियों को दर्ज करें। Submit बटन पर क्लिक करें।
  • डिस्प्ले पर क्लास 10 का रिजल्ट नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करके रख लें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर आप अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews