CLAT 2023 Registration : 8 अगस्त से क्लैट 2023 के आवेदन शुरू, जानिए कब होगी परीक्षा

CLAT 2023 Registration : 8 अगस्त से क्लैट 2023 के आवेदन शुरू, जानिए कब होगी परीक्षा

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। क्लैट 2023 (CLAT 2023) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीदवार कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

बता दें कि परीक्षा का आजोयन 18 दिसंबर 2022 को किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पीजी परीक्षा के लिए कुल 120 प्रश्न और यूजी के लिए 150 प्रश्न पूछें जाएंगे। परीक्षा में कुल 5 खंड होते हैं। मात्रात्मक तकनीक, अंग्रेजी, करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान, कानूनी तर्क और तार्किक तर्क। सभी प्रश्न एक नंबर के पूछें जाते हैं।वहीं गलत उत्तर के लिए 0.25 नंबरों की माइनस मार्किंग भी होगी।

ऐसे करें आवेदन
>> सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
>> होम पेज पर दिए गए CLAT 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
>> आवश्यक विवरण और दस्तावेज को अपलोड करें।
>> अब सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews