CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी पर बड़ी अपडेट, प्रोविजनल आंसर-की जारी, 11 जून तक दर्ज करें आपत्ति 

परीक्षा खत्म होने के बाद सिर्फ दो दिनों के भीतर ही एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 उत्तर कुंजी जारी कर दी है। ऑब्जेक्शन पोर्टल भी एक्टिव हो चुका है। इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
CUET UG 2026

अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) का आयोजन 11 मई से लेकर 7 जून तक देशभर के विभिन्न शहरों में किया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 9 जून को अनंतिम उत्तर कुंजी (प्रोविजनल आंसर-की) जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी मदद से अपेक्षित अंकों की गणना की जा सकती है।

एनटीए ने आंसर-की के साथ-साथ आपत्ति दर्ज के लिए पोर्टल भी एक्टिव कर दिया है। रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी उपलब्ध हो चुका है। जरूरत पड़ने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर उम्मीदवार चुनौती दर्ज सकते हैं। इन आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों के पैनल द्वारा की जाएगी। फिर फाइनल आंसर-की जारी होगी। रिजल्ट भी इसी पर आधारित होगा।

आपत्ति दर्ज करने की तारीख और फीस 

उम्मीदवार सीयूईटी यूजी उत्तर कुंजी पर 9 से लेकर 11 जून रात 10 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। रात 11:50 तक शुल्क भुगतान किया जा सकता है। प्रत्येक प्रश्न के लिए फीस 200 रुपये तय की गई है। ध्यान रहें बिना भुगतान आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर पर जाएं।
  2. होमपेज पर कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में “CUET UG 2026 Answer Key” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन पेज खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर उत्तर कुंजी नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें।
  5. रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र से इसका मिलान करके अपेक्षित अंकों की गणना करें।
  6. आंसर-की को डाउनलोड करें। जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज करें
  7. शुल्क भुगतान करें।
  8. भविष्य के संदर्भ में उत्तर कुंजी का प्रिंट आउट निकाल कर उम्मीदवार अपने पास रख सकते हैं।

मार्किंग स्कीम जानें 

प्रत्येक टेस्ट पेपर में प्रश्नों की संख्या 50 होती है। प्रत्येक सही उत्तर पर पांच (+5) अंक मिलते हैं। गलत उत्तर पर एक अंक (-1) की कटौती की जाती है। जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया है या जिन्हें अटेम्प्ट नहीं किया गया है, उस पर कोई भी अंक नहीं मिलेंगे। किसी प्रश्न के लिए यदि एक से अधिक विकल्प सही होते हैं, तो इस स्थिति में दोनों में से किसी एक सही ऑप्शन पर को चुनने पर पांच अंक मिलेंगे। यदि किसी प्रश्न के कोई भी ऑप्शन सही नहीं होता/प्रश्न ही गलत होता है /प्रश्न को ड्रॉप किया जाता है, तब सभी उम्मीदवारों को पांच अंक मिलेंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews