शिक्षा मंत्रालय ने शुरू किए डेटा साइंस से जुड़े ये 7 कोर्स, फ्री में उपलब्ध, ऑनलाइन होगी पढ़ाई, देखें लिस्ट 

शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित स्वयं पोर्टल पर डेटा साइंस से जुड़े कोर्स शुरू किए गए हैं। जिसे बिना फीस ज्वाइन किया जा सकता है। आइए एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
Data Science Free Courses

AI Generated Image

स्वयं पोर्टल भारत सरकार के खास पहलों में से एक है। इसका संचालन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। जुलाई में पोर्टल पर डेटा साइंस से जुड़े कई नए पाठ्यक्रम (Data Science Free Courses) शुरू किए गए हैं। जिसे IITs, एएमयू और इग्नू जैसे प्रसिद्ध संस्थान ऑफर कर रहे हैं। पोर्टल पर जाकर इन पाठ्यक्रमों को आसानी से ज्वाइन किया जा सकता है। इसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। केवल पंजीकरण करना होगा।

मुफ़्त पाठ्यक्रमों की सूची में आईआईटी मद्रास के दो कोर्स शामिल हैं। आईआईटी कानपुर और आईआईटी तिरुपति भी एक-एक कोर्स ऑफर कर रहे हैं। इग्नू और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक-एक पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। जबकि आईआईटी गांधीनगर और आईटी खड़गपुर दोनों एक साथ मिलकर इसके स्केलेबल डेटा साइंस नामक पाठ्यक्रम ऑफर कर रहे हैं। जिसकी शुरुआत 20 जुलाई से हो चुकी है। कोर्स खत्म करने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी मिलेगा। जिसके लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी, निर्धारित एग्जाम फीस भी देनी होगी। हालांकि रजिस्ट्रेशन और पढ़ाई पूरी तरह से फ्री होगी।

आईआईटी मद्रास के 2 फ्री कोर्स 

आईआईटी मद्रास एनपीटीईएल के साथ मिलकर “डेटा साइंस ऑफ इंजीनियर्स और “पाइथन फॉर डेटा साइंस” नामक दो कोर्स ऑफर कर रहा है। स्टूडेंट्स 3 अगस्त आवेदन कर सकते हैं।  दोनों ही कोर्स इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध हैं। डेटा साइंस ऑफ इंजीनियर्स की अवधि 8  सप्ताह और पाइथन फॉर डेटा साइंस की 4 सप्ताह है। इनकी शुरुआत 20 जुलाई से ही हो चुकी है। परीक्षा के लिए पंजीकरण 14 अगस्त चलेगा। वहीं एग्जाम 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

इग्नू का फ्री कोर्स 

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी “डेटा साइंस एंड बिग डेटा” नाम का पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। यह पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का प्रोग्राम है। जिसकी अवधि 12 सप्ताह है। पाठ्यक्रम 15 नवंबर को खत्म होगा। 21 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। पाठ्यक्रम खत्म होने के बाद छात्रों को सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। कोर्स ज्वाइन करने से पहले इससे जुड़ी सारी जानकारी पढ़ने की सलाह दी जाती है।

अन्य पाठ्यक्रमों के बारे में जानें 

  • आईआईटी कानपुर “एक्सप्लोरेट्री एनालिसिस फॉर डाटा साइंस विद आर सॉफ्टवेयर” नाम का पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। जो इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है।  इस पाठ्यक्रम की अवधि भी 12 सप्ताह है। कोर्स 20 जुलाई से लेकर 9 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 है। वहीं परीक्षा 24 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। 14 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
  • आईआईटी तिरुपति “प्रोबेबिलिटी थ्योरी ऑफ डेटा साइंस” नाम का पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। इसके लिए भी आवेदन की अंतिम तारीख 3 अगस्त 2026 है। वहीं परीक्षा 18 अक्टूबर को आयोजित होगी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2026। अंडर ग्रेजुएट लेवल का यह कोर्स इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है और इसका समापन 9 अक्टूबर 2026 को होने वाला है।
  • आईआईटी गांधीनगर और आईआईटी खड़गपुर मिलकर “स्केलेबल डेटा साइंस” नाम का कोर्स ऑफर कर रहे हैं। जिसे पूरा करने में 8 सप्ताह का समय लगता है। 3 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। वहीं परीक्षा 19 सितंबर को आयोजित होगी। 14 अगस्त रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख है। पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का यह पाठ्यक्रम 11 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाला।
  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी “डेटा साइंस यूजिंग पायथन” नाम का पाठ्यक्रम आईएनआई के साथ मिलकर ऑफर कर रहा है। इसकी अवधि 12 सप्ताह है। पाठ्यक्रम की शुरुआत 27 जुलाई से ही हो चुकी है। 31 अगस्त 2026 एनरोलमेंट कर सकते हैं। कोर्स 12 अक्टूबर 2026 को खत्म होगा। इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध इस कोर्स को यूजी/पीजी लेवल के छात्र ज्वाइन कर सकते हैं।

ऐसे करें ज्वाइन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर साइन इन/रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल क्रिएट करें।
  4. इसके बाद कोर्स कैटलॉग में जाकर डेटा साइंस कोर्स को सर्च करें ।
  5. पाठ्यक्रम और संस्थान के नाम को चेक करें और सिलेक्ट करें।
  6. इसके बारे में अच्छे से पढ़ने के बाद “ज्वाइन द कोर्स” बटन पर क्लिक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews