PM Modi का छतरपुर दौरा आज, कैंसर अस्पताल की रखेंगे आधारशिला, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे स्वागत, मंत्री विधायकों से भी करेंगे संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छतरपुर में 218 करोड रुपए की लागत से तैयार होने वाले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारी पूरी हो चुकी है। यहां से वह सीधे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वह कल GIS में शामिल होंगे।
PM Modi

PM Modi MP Tour : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर हैं, जहां वह भोपाल सहित छतरपुर जिले को बड़ी सौगात देने वाले हैं। जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। बता दें कि वह पहली बार बागेश्वर धाम पहुंचकर यहां बनने वाले कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास करेंगे, जिसे 218 करोड रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है। करीब 1 घंटे बागेश्वर धाम में रहने के बाद वह खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचकर भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद 24 फरवरी को वह ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) भोपाल में शामिल होंगे।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी की है। सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी व्यवस्था के साथ निगरानी की जा रही है।

मुख्यमंत्री यादव करेंगे स्वागत

सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। उनके स्वागत के लिए वह स्वयं छतरपुर जा रहे हैं। वह पहले हमारे बागेश्वर धाम जाकर कैंसर हॉस्पिटल का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही संतों का आशीर्वाद लेंगे। वहीं, शाम में भोपाल पहुंचकर हमारी पूरी सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद की मीटिंग लेंगे और अपने अनुभव से मार्गदर्शन भी देंगे। आगे उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए आज बड़ा गौरवशाली दिन है, क्योंकि आज पहली बार प्रधानमंत्री राज भवन में अतिथि बनकर रहेंगे। ऐसे में इतिहास का एक नया रिकॉर्ड बनेगा।

सुरक्षा के लिए 4000 से अधिक कर्मी तैनात

इसके अलावा, तैयारी को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा से लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जायजा ले चुके हैं। वहीं, पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं। बता दें कि सुरक्षा की दृष्टि से भोपाल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के 5 किलोमीटर तक ड्रोन, हॉट एयर बैलून जैसी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि कोई बिना अनुमति ऐसा करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिए 4000 से अधिक कर्मी तैनात किए गए हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews