IPS Transfer: पुलिस विभाग में बड़ी हलचल, 31 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, तबादले का आदेश जारी 

छत्तीसगढ़ में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ तैनात किया गया है?
IPS Transfer 2026

IPS Transfer 2026

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 31 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। महानिदेशक, प्रबंध संचालक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने 24 अगस्त को जारी किया है।

1992 के आईपीएस अधिकारी पवन देव, अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन रायपुर को स्थानांतरित करके महानिदेशक नगर सेवा और नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के महानिदेशक पद पर कार्यरत गुरजिंदर पाल सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण एवं राज्य पुलिस अकादेमी महानिदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।

पुलिस महानिदेशक प्रशासन एवं चयन पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर पद पर कार्यरत एसआरपी कल्लूरी को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एवं चयन पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें संचालक अभियोजन पद का प्रभार भी सौंपा गया है।

इन आईपीएस अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार 

  • अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन, एआई, बी. एवं छसबल, एसटीएफ पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी विवेकानंद को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना एवं प्रबंध पुलिस मुख्यालय पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • दीपांशु विजय, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अजाक एवं प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात पुलिस मुख्यालय पद का एडिशनल चार्ज दिया गया है।
  • अमित कुमार को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • अंकित कुमार गर्ग वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटीनाकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस महानिदेशक, SIA, पुलिस मुख्यालय पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

छत्तीसगढ़ आईपीएस तबादला सूची 

अंजलि विश्वकर्मा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर पद पर नियुक्त किया गया है। मोहला-मानपुर- चौकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर कार्य चिराग जैन को सेनानी आठवीं बटालियन मनेंद्रगढ़ चिरमिरी का पदभार सौंपा गया है। यदुवली अक्षय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीसीटीएनएस, पुलिस मुख्यालय पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा उन्हें अंतर्विभागीय लीड एजेंसी के अंतर्गत संयुक्त परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा और सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद का प्रभार सौंपा है।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी मुख्यालय पद पर रवि कुमार कुर्रे को नियुक्त किया गया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन एवं चयन पुलिस मुख्यालय पद की जिम्मेदारी मोहित गर्ग को सौंपी गई है। रामकृष्ण साहू को उप पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया है। श्वेता राजमणि उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल जगदलपुर बस्तर को उप पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार एवं डायल 112 पुलिस मुख्यालय पद पर तैनात किया गया है। राजेश कुकरेजा को उप पुलिस महानिरीक्षक, वित्त, योजना एवं प्रबंध पुलिस मुख्यालय पद पर पदस्थ किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews