MP में फिल्म पठान हो सकती है बैन, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दिया इशारा, कांग्रेस ने BJP पर कसा तंज

MP में फिल्म पठान हो सकती है बैन, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दिया इशारा, कांग्रेस ने BJP पर कसा तंज

Shah Rukh Khan – Deepika’s film Pathan controversy : शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म “पठान” का पहला गाना “बेशर्म रंग” रिलीज होते हो हंगामा शुरू हो गया है, गाने में दीपिका बोल्ड लुक में दिखाई दे रही है लेकिन उन्होंने भगवा रंग की ड्रेस पहनकर विवादों को जन्म दे दिया है, फिल्म को लेकर कई जगह बायकाट की मांग शुरू हो गई है , मप्र में गृह मंत्री ने फिल्म को बैन करने के संकेत दिए हैं।

दीपिका की भगवा रंग की ड्रेस पर विवाद

फिल्म पठान के गाने “बेशर्म रंग” में  दीपिका के ड्रेस को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है, उन्होंने इसे हिन्दू आस्था पर चोट बताते हुए फिल्म को बैन करने, उसको बॉयकाट करने की मांग शुरू कर दी है , उधर मध्य प्रदेश सरकार ने भी इसे लेकर नाराजगी जताई है।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म बैन करने के दिए संकेत

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए बुधवार को कहा कि गाने में जो कपड़े दीपिका पादुकोण ने पहने हैं वो बेहद आपत्तिजनक है, दूषित मानसिकता के साथ ये गाना फिल्माया गया है, उन्होंने कहा कि वैसे भी दीपिका पादुकोण टुकड़े टुकड़े गैंग की सदस्य रही है JNU वाले मामले में वे समर्थन करने पहुँचीं थी , गृह मंत्री ने फिल्म मेकर से ऐसे दृश्यों को हटाने का अनुरोध किया है और कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो मप्र में इस फिल्म के बारे  में सरकार फैसला लेगी ।

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह ने भी जताई आपत्ति

उधर कांग्रेस ने भी फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग को लेकर आपत्ति जताई है, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह ने कहा कि अभी जो हमने चित्र देखा वो बहुत अभद्र और गन्दा है , ये भारतीय संस्कृति में स्वीकार्य नहीं है। ये एक साजिश हैं जान बूझकर ऐसे कपड़े और द्रश्य फिल्मों के डाल रहे हैं।

फिल्म के बहाने भाजपा पर साधा निशाना

डॉ गोविन्द सिंह ने फिल्म के बहाने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के राज में पैसा दो और आर्डर लो, उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को अनुमति कैसे दी? क्या उसमें शासन के प्रतिनिधि नहीं रहते? उन्होंने कहा कि इस तरह की अभद्र दृश्यों को फ़िल्म से जल्द से जल्द हटाने की मांग कांग्रेस करती है।

संस्कृति बचाओ मंच करेगा फिल्म का बहिष्कार

संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने शाहरुख खान दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण द्वारा अश्लील कपड़े पहनकर और फिल्माए गए गाने में बेशर्म रंग गीत का एवं फिल्म का विरोध किया है, तिवारी ने कहा कि ये हमारे भगवा वस्त्र का यह अपमान है जिसे संस्कृति बचाओ मंच बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जब शाहरुख खान की फिल्मों को हिंदू समाज ने बहिष्कार करना प्रारंभ किया तो उन्हें अब वैष्णो देवी याद आ गई। फिल्म रिलीज होने के पहले तुम वैष्णो देवी जा रहे हो, लेकिन तुम्हें पूरे हिंदू समाज से माफी मांगनी पड़ेगी और इस फिल्म से गाने को हटाना पड़ेगा,  चेतावनी देते हुए तिवारी ने कहा कि अगर हिंदुस्तान के लोगों ने शाहरुख़ खान को  सुपरस्टार बनाया है तो वह जमीन पर लाना भी जानते हैं, श्री तिवारी ने कहा कि शाहरुख खान हमेशा इस प्रकार की हरकतें कर आप अपनी छवि को गिरा रहे हो आपको सभी सनातनधर्मियों से माफी मांगना चाहिए, उन्होंने कहा कि संस्कृति बचाओ मंच फिल्म पठान का विरोध करता है और इसके बहिष्कार की सभी से मांग भी करता है।

[dgv_vimeo_video id=”781012990″]

[dgv_vimeo_video id=”781013171″]

[dgv_vimeo_video id=”781023272″]

वीरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews