कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सितंबर में होगा नए वेतनमान के एरियर का भुगतान, फॉर्मूला तैयार, CM को भेजी फाइल

employees loan

शिमला, डेस्क रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है।नए वेतनमान के एरियर के भुगतान को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पूरा और अन्य कर्मचारियों को किस्तों में एरियर का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए एक फॉर्मूला तैयार किया गया है, जिसकी फाइल वित्त विभाग ने सीएम हाउस भेज दी है। यही से हरी झंड़ी मिलने के बाद सितंबर में कर्मचारियों के खाते में एरियर की राशि ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़े..Bank Holiday 2022: 31 अगस्त से 11 सितंबर के बीच 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरूरी काम

हाल ही में सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को नए वेतनमान के एरियर की पहली किस्त सितंबर में देने का निर्णय लिया है।इसके लिए सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये का प्रबंध कर लिया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एरियर देने का फार्मूला तैयार कर वित्त विभाग ने इसकी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी है।इसके तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नए वेतनमान का पूरा एरियर यानि एक से दो लाख रुपये दिए जाएंगे।जबकि अन्य श्रेणियों को थोड़ा-थोड़ा एरियर ही दिया जाएगा।इससे 2.25 लाख कर्मचारियों और 1.90 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP: इन कर्मचारियों को राहत, 2 दिन में होगा लंबित मानदेय का भुगतान, हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

माना जा रहा है कि अलग अलग लेवल के कर्मचारियों के हिसाब से यह कुल एरियर का 10 से 18% हो सकता है। हिमाचल प्रदेश सरकार संशोधित वेतनमान के तहत तृतीय श्रेणी कर्मियों को 50 से 75 हजार रुपये और प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को पहली किस्त में 30 से 50 हजार रुपये की एरियर की पहली किस्त दी जा सकती है। पेंशनर्स को भी एरियर भुगतान का आकलन किया जाएगा। कर्मचारियों व पेंशनर्स को एरियर का भुगतान वर्ष 2016 से किया जाना है। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से एरियर भुगतान की अधिसूचना जल्द जारी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews