सीएम शिवराज ने लॉन्च की ये बड़ी योजना, युवाओं को होगा बड़ा लाभ, मिलेगा 50 लाख तक लोन

MP EMPLOYMENT JOB

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज 5 अप्रैल 2022 को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने लाखों युवाओं (MP Youth Employment) को बड़ा तोहफा दिया है।सीएम शिवराज ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना लॉन्च कर दी है।इस योजना में सरकार लोन की गारंटी और ब्याज पर सब्सिडी देगी।सीएम ने ऐलान किया है कि हमने पिछले दिनों 45000 शासकीय नौकरियों में बेटे-बेटियों की भर्ती की। 6000 पुलिसकर्मियों की भर्तियां अभी प्रक्रिया में हैं।अन्य विभागों में भी लगभग 30000र पदों पर भर्तियां की जायेंगी। हम सरकारी नौकरियों के माध्यम से भी रोजगार देंगे।

यह भी पढ़े.. सरकार का लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि, बढ़ेगी सैलरी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकारी नौकरियों के माध्यम से जितने बेटे-बेटियों को रोजगार देना संभव है, हम उसके लिए निरंरत प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में निवेश लाकर रोजगार सृजन के लिए भी कार्य कर रहे हैं।’रोजगार दिवस’ के माध्यम तीन महीने में हमने 13 लाख से अधिक युवाओं को ऋण उपलब्ध कराकर उनके आत्मनिर्भर बनने का मार्ग प्रशस्त किया ।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  मध्य प्रदेश के युवाओं के स्वरोजगार के लिए लोन की गारंटी मेरी सरकार ने लेने का निर्णय लिया है। इस हेतु हम हर साल रु. 140 करोड़ की बैंक गारंटी देंगे।मेरे बच्चों आप सब में अद्भुत क्षमताएं हैं। जो मनुष्य सोचते हैं, व सोच को क्रियान्वित करने का प्रयत्न करते हैं वही जिंदगी में सफल होते हैं। आखिर शून्य से ही तो सृष्टि की रचना हुई थी।

यह भी पढ़े.. MPPEB MPTET: चयनित OBC उम्मीदवारों के सपोर्ट में कमलनाथ, CM को लिखा पत्र, ये बड़ी मांग

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे बच्चों, निराश होने की जरूरत नहीं है। यह मध्यप्रदेश है, जिसकी विकास दर इस साल करंट प्राइजेज पर 19.70% है, हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा।मेरा सभी नौजवान मित्रों से आग्रह है कि मुख्यमंत्री उद्यमी क्रांति योजना का भरपूर लाभ उठाइये और अपने सपनों को साकार कीजिये।मध्यप्रदेश के बच्चों ने स्टार्टअप में भी कमाल किया है। मैं नई #StartUp नीति भी ला रहा हूं।मेरे युवा बेटे-बेटियों, आपके इनोवेटिव आयडियाज को इम्प्लीमेंट करने में भी हम आपकी मदद करेंगे। आप नया स्टार्टअप प्रारंभ करो।

बता दे कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना में युवाओं को स्वयं के रोजगार के लिए एक लाख से 50 लाख तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमें राज्य सरकार बैंक गारंटी के साथ 3% ब्याज अनुदान भी देगी।साथ ही बैंक ऋण गारंटी भी अधिकतम 7 साल के लिए सरकार द्वारा ही दी जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews