Ladli Behna Yojana : 125 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, चौथी किस्त पर अपडेट, 10 सितंबर को फिर खाते में आएंगे इतने रूपए

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। रक्षाबंधन पर 250 रुपए का उपहार मिलने के बाद अब 10 सितंबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा चौथी किस्त के 1000 1000 रुपए बहनों के खाते में भेजे जाएंगे। वही इस बार 21 से 22 वर्ष की 4 लाख 77 हजार और ट्रेक्टर स्वामी परिवार की एक लाख 26 हजार पात्र महिलाओं को भी 1 हजार रूपये दिए जाएंगे। इसको लेकर राज्य की शिवराज सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है।

सीएम बोले- 10 सितंबर को फिर खाते में डाले जाएंगे 1000-1000

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बहनों के सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए दिन-रात प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आगामी मासिक किश्त की राशि 10 सितम्बर को बहनों के खाते में डाली जाएगी। मैंने बहनों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए और उनके घर-आंगन को खुशियों से भरने का संकल्प लिया है। प्रदेश में बहनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य हो रहा है। महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का मिशन है। किसी बहन की आंख में आँसू नहीं रहने दूंगा।

अक्टूबर से खाते में आएंगे 1250 रुपए

10 सितंबर को लाड़ली बहना योजना की चौथी किस्त भेजने के बाद राज्य की शिवराज सरकार द्वारा अक्टूबर से बहनों के खाते में 1000 की जगह 1250 रुपए भेजे जाएंगे। चुंकी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सितंबर के 250 रुपए राखी पर्व से पहले ही प्रत्येक बहन को उपहार के रूप में दे दिए है, अब 10 सितंबर को योजना के 1000 रुपए डाले जाएंगे। इसमें नई 6 लाख से ज्यादा पात्र बहनें भी शामिल होंगे, जिन्हें लाभ मिलेगा।

योजना के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट/पात्रता

समग्र आईडी,आधार कार्ड, बैंक खाता , पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए बैंक अकाउंट नंबर होना चाहिए। साथ ही आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है। वहीं, डीबीटी भी सक्रिय होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को लाडली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।आपसे यहां पर तहसील, जिला, पंचायत जैसी जानकारी मांगी जाएगी,जिसे आपको भरना है।
  • आपको लाडली बहना योजना का नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा। आपको कैंप पर जाना पड़ेगा वहां से फॅार्म लेकर मांगी गई सभी जानकारी भर फॅार्म जमा कर देना है।
  • आप अपने ग्राम पंचायत, वार्ड ऑफिस या फिर कैंप से फॉर्म ले सकते हैं।आपको ये फॉर्म भर कर लाडली बहना पोर्टल पर दर्ज करना है।
  • जब आप फॉर्म दर्ज करें तब महिला का फोटो लिया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन संख्या रसीद आवेदक को दी जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews