
Mohan Cabinet Decision 2024 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई । मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट मीटिंग आज 11 बजे की जगह दोपहर 3 बजे होगी। इस बैठक में नई तबादला नीति समेत एक दर्जन प्रस्ताव लाए जा सकते है।
आज मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में नई तबादला नीति के प्रारूप पर मुहर लग सकती है, इसके तहत जिले के भीतर और बाहर तबादलों के लिए विशेष नियम बनाए गए हैं, जबकी कुछ तबादले मुख्यमंत्री की सहमति से किए जाएंगे।इसके अलावा शिक्षा विभाग में तबादले अभी नहीं होंगे। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किए जाएंगे।
Mohan Cabinet में इन प्रस्तावों पर भी हो सकती है चर्चा
- मिशन सशक्तिकरण के लिए महिला बाल विकास विभाग के प्रस्ताव पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है ।
- प्रदेशभर में साइबर तहसील लागू करने को लेकर मुहर लग सकती है।
- नर्मदा नदी से जुड़े हुए सिंचाई प्रोजेक्ट के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है।
- कर्मचारियों के ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर भी चर्चा हो सकती है। जिले के अंदर ट्रांसफर प्रभारी मंत्री करेंगे। ऑनलाइन या कार्यालय प्रमुख को आवेदन देना होगा।
- नई तबादला नीति के तहत एक साल या उससे कम समय में रिटायर होने वाले कर्मचारियों का तबादला नहीं होगा। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कर्मचारियों के तबादले उनकी चिकित्सा आवश्यकताओं के आधार पर किए जाएंगे।
- मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 43 में संशोधन का प्रस्ताव ।2 साल की जगह अब 3 साल में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकेंगे। अध्यक्ष को हटाने के लिए दो तिहाई की जगह तीन चौथाई बहुमत होना जरूरी होगा
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

