मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, लिए गए ये भी बड़े फैसले

कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों को 10 महीने की जगह अब एक साल यानि 12 महीने की शिक्षावृत्ति दी जाएगी। इससे 3000 से ज्यादा छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा।
CM Dr Mohan Yadav

Mohan Cabinet Meeting Decision 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 19 अगस्त मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई है।राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के बाद कैबिनेट बैठक में एक दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई। बैठक की ब्रीफिंग करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मध्यप्रदेश में किसान सम्मेलन कराने पर चर्चा की गई। सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री से समय मिलने के बाद कार्यक्रम तय किया जाएगा।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिली हरी झंड़ी

  • भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित ग्राम बांदीखेड़ी में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMCS 2.0) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी । यह क्लस्टर 210.21 एकड़ भूमि पर बनेगा और इसकी लागत 371.95 करोड़ तक रहेगी।
  • प्रदेश में पांच आयुर्वेदिक महाविद्यालय और वेलनेस सेंटर खुलेंगे।इन जिलों में सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, मुरैना बालाघाट शामिल है। आयुष महाविद्यालय एवं वेलनेस सेंटर  कंस्ट्रक्शन लागत के लिए 70-70 करोड़ की मंजूरी ।
  • गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में इंडोक्राइनोलॉजी विभाग की स्थापना और 20 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी
  • मुरैना की शकर मिल में किसानों के लिए आधुनिक शकर मिल खोलेंगे।  54.81 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मजदूरों को बकाया 54.81 करोड़  राशि भी दी जाएगी।
  • राज्य सरकार ने “गीता भवन” योजना को मंजूरी दी है। अगले पांच वर्षों (2025-26 से 2029-30) तक प्रत्येक नगरीय निकाय में गीता भवन स्थापित किए जाएंगे।
  • अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों को 10 महीने की जगह 12 महीने की शिक्षावृत्ति मिलेगी। यह लाभ 1650 छात्र और 1750 बेटियों को मिलेगा
  • सिविल सेवा कर्मचारियों के अवकाश नियमों को भारत सरकार के अनुरूप किया जाएगा।
  • सरोगेसी से मां बनने वाली शासकीय सेवक को मैटरनिटी लीव मिलेगा। केंद्र का नियम मध्यप्रदेश में भी लागू किया गया है। महिला शासकीय सेवक को प्रसूति अवकाश मिलेगी। दत्तक संतान के लिए भी अवकाश। सिंगल पैरेंट या दिव्यांग पैरेंट को भी इसका लाभ मिलेगा।
  • कटनी में 23 अगस्त को माइनिंग कॉन्क्लेव होगी जिसमें देशभर के उद्योगपति शामिल होंगे।धार में पीएम मित्रा पार्क के उदघाटन के लिए पीएम मोदी आएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews