MP News : आखिर क्यों बोले कैलाश- हैदराबाद कहेगा कि हमें Indore जैसा बनना है…

This-poster-in-discussion-after-BJP's-bumper-victory-in-mp

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश (MP) में एक बार फिर से चुनावी सरगर्मी (election campaign) तेज हो गई है। दरअसल पंचायत (MP panchayat Election) और नगरीय निकाय चुनाव (MP urban body elections) मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव से पहले एक बड़े ट्रायल (Trial) के रूप में देखा जा सकता है। इसी बीच Indore के विकास और आईटी हब बनाने की दिशा सहित इंदौर के विकास के देशव्यापी चर्चे पर अब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya) का बड़ा बयान सामने आया है।

[dgv_vimeo_video id=”721874154″]

इधर, इन सब चुनावी घोषणाओं के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की कई बड़े बाते सामने आई है। उन्होंने इंदौर में मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी चाहती है कि हैदराबाद जैसा आईटी हब इंदौर का अनुसरण करें। विजयवर्गीय ने कहा कि चुनाव में वीनिंग कैंडिडेट को न सिर्फ संगठन बल्कि प्रोफेशनल एजेंसी के सर्वे द्वारा चुना जाता है।

[dgv_vimeo_video id=”721874234″]

Read More : Board Result : एक साथ दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, 43 वर्षीय पिता अच्छे नंबरों से पास, बेटा दो विषय में फेल

वही मुस्लिम समाज भी हमारा समर्थन करता है। इतना ही नहीं आपराधिक मामलों से जुड़े परिवारो के सदस्यों के टिकिट काटे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं इस पर टीखा टिप्पणी नही कर सकता हूँ। हमे उम्मीद है जिनको टिकिट मिले जनता उन्हें स्वीकार करेगी। वही उन्होंने कहा कि सीएम ने कई बार कहा है कि चुनाव में एक लक्ष्मी पुत्र है और सरस्वती पुत्र है और लोग कहते है कि इंदौर- बंगलोर या हैदराबाद जैसा हो जाये लेकिन एक दिन ऐसा आएगा कि बीजेपी के नेतृत्व में हैदराबाद वाले कहेंगे कि हमारा शहर इंदौर जैसा हो।

[dgv_vimeo_video id=”721874336″]

वही शहरों के विकास के लिए अटल सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले अब केंद्र द्वारा शहरीकरण को लेकर ज्यादा मदद दी जा रही है। उन्होंने बताया कि साल1983 में उन्हें जबर्दस्ती पार्षद का टिकिट दिया था और आज बीजेपी की लोकप्रियता व विस्तार के चलते 85 सीटो के लिए 900 आवेदन आये है और बीजेपी की विशेषता है कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई लेकिन समझाईश के बाद सभी मान गए। वही उन्होंने इंदौर में सभी 85 सीट जीतने का दावा कर कहा कि बीजेपी का महापौर भी बनेगा और परिषद भी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews