MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, 5 संभागों में बदलेगा मौसम, बारिश -ओले के आसार, आज 1 दर्जन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

MP Weather

MP Weather Update Today : आज रविवार से जनवरी के पहले सप्ताह तक मध्य प्रधेश के मौसम में बदलाव दिखाई देगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने के आसार हैं।वही नए साल में घने कोहरे और बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है। तापमान गिरने में ठंड में इजाफा होगा, आने वाले दिनों में शीतलहर भी चल सकती है।

एक दर्जन जिलों में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार को ग्वालियर-चम्बल संभाग के जिलों के अलावा रीवा, सतना और भोपाल, सीहोर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने के आसार हैं। ग्वालियर, दतिया और छतरपुर जिलों में रविवार को शीतल दिन रह सकता है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के साथ रीवा छतरपुर टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में घना कोहरा छा सकता है।1 जनवरी से भोपाल, चंबल, ग्वालियर, सागर, जबलपुर ,नर्मदापुरम संभाग ,रीवा संभाग में कही कही बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगा।

नए साल के पहले दिन कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 1 से 4 जनवरी के बीच प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल, सागर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और रीवा संभाग के जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है, जबकि इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और शहडोल में बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 2-3 दिनों में इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल में बूंदाबांदी तो भोपाल, सागर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और रीवा संभाग में ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है। प्रदेश में जनवरी के पहले सप्ताह में तेज सर्दी का दौर देखने को मिलेगा।

क्या कहता है मध्य प्रदेश मौसम विभाग

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात में सक्रिय है। एक द्रोणिका भी संबद्ध है।राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इन 2 मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बदलने लगा है और नमी आने के कारण बादल छाने लगे है। रविवार सोमवार को कई जिलों में बारिश के आसार है, मंगलवार से मौसम फिर साफ होने लगेगा, लेकिन सात जनवरी से एक बार फिर प्रदेश में वर्षा हो सकती है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • शनिवार को खजुराहो, दतिया और ग्वालियर में कोल्ड डे रहा। भिंड, दतिया, निवाड़ी, पन्ना और सतना, मुरैना, ग्वालियर, टीकमगढ़, छतरपुर सहित कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला।
  • शहडोल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।
  • सबसे कम न्यूनतम तापमान दतिया में 7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 7, भोपाल में 12 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 60 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 15.3 डिग्री सेल्सियस , जबलपुर में 11.2 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 7.5 , बिजावर में 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
  • दतिया में 17.02, खजुराहो में 17.4, ग्वालियर में 18.02, नौगांव में 20 और सतना में 20.5 डिग्री सेल्सियस,भोपाल में 27.9, ग्वालियर में 18.3, इंदौर में 28.9, जबलपुर में 24.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews