Oscar 2024 में ओपेनहाइमर का जलवा, बनी बेस्ट पिक्चर, यहां देखें विनर्स की लिस्ट

Oscar 2024

Oscar 2024: दुनिया के सबसे चर्चित अकादमी अवार्ड समारोह में शामिल होने और ऑस्कर अपने नाम करने का सपना हर एक्टर देखता है। 96वां अकादमी अवार्ड 10 मार्च 2024 से लॉस एंजेलिस की डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। जिसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भारत में 11 मार्च की सुबह 4 बजे लाइव स्ट्रीम किया गया।

Oscars 2024 की हुई घोषणा

बेस्ट एक्टर

सिलियन मर्फी को ओपेनहाइमर में निभाई गई अपनी भूमिका के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया।

बेस्ट मूवी

ओपेनहाइमर इस अकादमी अवार्ड की बेस्ट मूवी रही।

बेस्ट डायरेक्टर

क्रिस्टोफर नोलन को फिल्म ओपेनहाइमर के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड दिया गया।

बेस्ट एडिटिंग

ओपेनहाइमर सर्वश्रेष्ठ छायांकन वाली फिल्म बनी।

बेस्ट लीड एक्ट्रेस

एम्मा स्टोन को पुअर थिंग्स में निभाई गई अपनी भूमिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया।

दिए गए ये अवार्ड्स

  • रॉबर्ट डाउनी जूनियर फिल्म ओपेनहाइमर में सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का अवार्ड दिया गया।
  • डेविन जॉय रैंडोल्फ को द होल्डओवर्स में निभाए किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल के लिए चुना गया।
  • “द जोन ऑफ इंटरेस्ट ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म के साथ बेस्ट साउंड कैटेगरी अवार्ड भी अपने नाम किया।
  • वॉर इज ओवर, बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म रही।
  • “द बॉय एंड द हेरॉन” बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म रही।
  • “द लास्ट रिपेयर शॉप” बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म रही।
  • ” 20 डेज इन मारियुपोल बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म साबित हुई।
  • “पुअर थिंग्स” ने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवार्ड अपने नाम किया।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews