
Gwalior Lokayukta Police Action : रिश्वत (Bribe) लेने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही शिवराज सरकार (Shivraj Government) की सख्ती के बावजूद भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो रहा, आज एक और रिश्वतखोर अधिकारी लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में आया है, लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आवेदक मुन्नालाल कुशवाह ने ग्वालियर लोकायुक्त एसपी के कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया था कि गोहद न्यायालय में उसका एक प्रकरण चल रहा है भिंड जिला चिकित्सालय में पदस्थ सर्जन डॉ जीआर शाक्य उसकी जांच कर रहे हैं और उसके पक्ष में साक्ष्य देने के लिए उससे रिश्वत की मांग कर रहे है।
आवेदक ने लिखा कि 5 हजार रुपये की रिश्वत डॉ शाक्य ने मांगी जिसमें से वो 2 हजार रुपये पहले दे चुका है, लोकायुक्त ने आवेदन की जांच की और रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद आवेदक और डॉ शाक्य के बीच हुई बातचीत के आधार पर आज ट्रैप की योजना बनाई ।
[dgv_vimeo_video id=”791219170″]
डॉ शाक्य के बताये अनुसार तय समय पर आवेदक मुन्नालाल कुशवाह ग्वालियर के मुरार स्थित अशोक कॉलोनी में डॉ जीआर शाक्य के घर रिश्वत की राशि 3 हजार रुपये लेकर पहुंचा, उसने रिश्वत की राशि जैसे ही डॉ शाक्य को दी पहले से बाहर मौजूद ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस (Gwalior Lokayukta Police) की टीम ने डॉ शाक्य को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”791219339″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

