मध्यप्रदेश में 44 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगा, सीएम शिवराज ने कही ये बड़ी बात

शिवराज सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का काम तेजी से जारी है और अब तक COVID19 का पहला डोज 2 करोड़ 42 लाख लोगों को लग चुका है। इसका मतलब अब तक प्रदेश के 44% लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है। वही दूसरा डोज भी लगभग 47 लाख 30 हजार लोगों को लगाया जा चुका है, जो कि प्रदेश की आबादी का लगभग 9% है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वैक्सीनेशन का अभियान लगातार जारी है। जुलाई में लगभग 25 लाख नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है और अगस्त में भी ये कार्य इसी तरह जारी रहेगा।

लाडली लक्ष्मी योजना के तहत सीएम शिवराज ने किया 27.90 करोड़ छात्रवृत्ति राशि का अंतरण

इसी के साथ कोरोना टेस्टिंग भी लगातार जारी है। एक दिन पहले प्रदेश में करीब 70 हजार लोगों का टेस्ट किया गया और करीब 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सीएम ने कहा कि टेस्ट पर्याप्त होना जरूरी है क्योंकि संक्रमण पता करने का यही तरीका है। इसी के साथ उन्होने अन्न उत्सव कार्यक्रम को लेकर भी जानकारी दी। सीएम ने कहा कि “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 7 अगस्त को अन्न उत्सव का कार्यक्रम संपन्न होने वाला है। प्रसन्नता की बात यह है कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी जुड़ने वाले हैं। प्रदेश की सभी 25,435 दुकानों पर यह कार्यक्रम संपन्न होने वाला है। योजना के हितग्राहियों को एक थैले में राशन दिया जायेगा। इस कार्यक्रम में हमारे मंत्री, सांसद, विधायक और समाजसेवी एवं कार्यकर्ता अतिथि के रूप में जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम में कोविड के प्रोटोकॉल का भी पालन भी सुनिश्चित हो। प्रसन्नता और आनंद के साथ लोग अन्न लेने पधारें। सतर्कता समिति और समा​जसेवी जैसे वैक्सीनेशन करने निमंत्रित करने गये थे, वैसे जायें।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews