
भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में कोरोना (Corona) के बढ़ते संक्रमितों के मामले में एसपी कलेक्टर के बाद अब निगमायुक्त पर गाज गिरी है| राज्य शासन ने गुरूवार को उज्जैन निगमायुक्त ऋषि गर्ग को हटा दिया| उनकी जगह क्षितिज सिंघल नए निगम आयुक्त बनाये गए हैं| इससे पहले पिछले दिनों एसपी और कलेक्टर बदले जा चुके हैं|
गौरतलब है कि उज्जैन में कोरोना बेकाबू हो रहा है| सरकार बड़े प्रशासनिक फेरबदल कर चुकी है| इसके बावजूद कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं| गुरूवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक उज्जैन में 61 नए मामले सामने आये हैं| कुल संक्रमितों की संख्या 481 हो चुकी है|

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

