Audio Viral: कमलनाथ सरकार गिराने पर “शिवराज” का खुलासा, आक्रामक हुई Congress

Audio Viral: कमलनाथ सरकार गिराने पर “शिवराज” का खुलासा, आक्रामक हुई Congress

भोपाल।

राज्यसभा (rajya sabha) और उपचुनाव (by election) से पूर्व एक बार फिर मध्यप्रदेश (madhya pardesh) के सियासी गलियारों में हलचल तेज़ हो गयी है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj singh chouhan) का एक ऑडियो (audio) चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ऑडियो में सीएम शिवराज खुद कहते सुनाई दे रहे है कि उन्हें मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने का आदेश पार्टी आलाकमान से मिला था। बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह(Amit shah) और दूसरे वरिष्ठ नेता ये कहते रहे हैं कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार (Kamalnath government) गिराने में बीजेपी (BJP) की कोई भूमिका नहीं है। अब ऐसे में शिवराज का लीक हुआ ये ऑडियो सियासी गलियारों में हलचल मचाने के लिए काफी है। वहीँ कांग्रेस ने इस ऑडियो पर अब शिवराज को घेरना शुरू कर दिया है।

दरअसल शिवराज सिंह चौहान इंदौर (indore) दौरे पर हैं जहाँ रेसिडेंसी कोठी में सांवेर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। अब उस कार्यक्रम का एक ऑडियो अब वायरल (audio viral) हो रहा है। हालांकि ये पुष्टि नहीं हो पायी है कि वो ऑडियो सीएम शिवराज का ही है। इस ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज़ में कहा जा रहा हैं कि कमलनाथ सरकार गिराने का फरमान बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया था। वहीं कार्यकर्ताओं को ये भी कहा जा रहा है कि आप बताओ ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya scindia) और तुलसी सिलावट (Tulsi silawat) के बिना सरकार गिर सकती थी क्या? वहीं इंदौर में अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि तुलसी सिलावट यदि विधायक नहीं तो हम मुख्यमंत्री रहेंगे क्या? भाजपा की सरकार बचेगी क्या? उन्होंने जनता से अपील की थी कि वो तुलसी सिलावट को चुनाव में जिताये।

इधर ऑडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस (congress) काफी आक्रामक हो गयी है कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा(narendra saluja) ने कहा कि आखिर सच ज़ुबान पर आ गया। मुख्यमंत्री शिवराज ख़ुद स्वीकार रहे हैं कि हमारे केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हमने सिंधिया के साथ मिलकर कांग्रेस की सरकार गिराई क्योंकि वो चाहते थे कि कांग्रेस सरकार गिरे। कांग्रेस शुरू से ही कहती आई है कि भाजपा ने साज़िश करके सरकार गिराई है। अब इस ऑडियो कि सच्चाई क्या है ये तो वक़्त ही बताएगा, लेकिन िलहाल एक बार फिर मध्यप्रदेश में में सियासी माहौल गर्मा गया है।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1270403623000956930?s=20

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews