MP School : स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, शासन को भेजा ये प्रस्ताव, लाखों छात्रों को मिलेगा लाभ, खाते में आएंगे 4500 रुपए

mp school

MP School News  : मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। एक तरफ आगामी 26 जुलाई को 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरण किया जाएगा, वही दूसरी तरफ स्कूल शिक्षा विभाग सरकारी स्‍कूल के विद्यार्थियों को साइकिल के बजाय साढ़े चार हजार रुपये नगद देने की तैयारी में है।इसका लाभ प्रदेश के 4.50 लाख छात्रों को मिलेगा।

6वीं से 9वीं के छात्रों को मिलेगी राशि

दरअसल, मध्‍य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में हर बार छठवीं से नौवीं कक्षा के छात्रों को साइकिल दी जाती है, लेकिन इस बार अबतक चार लाख 60 हजार विद्यार्थियों को साइकिल वितरण नहीं की गई है, ऐसे में इस बार स्कूल शिक्षा विभाग प्रत्येक छात्रों को साइकिल ना देकर इसे खरीदने के लिए साढ़े चार हजार राशि भेजने की तैयारी कर रही है। सरकारी प्रक्रिया लंबी चलने और छात्रों को देर से लाभ मिलने के चलते यह फैसला लिया गया है। इससे विद्यार्थियों को तत्काल लाभ मिलेगा।

राज्य शासन को भेजा प्रस्ताव

स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की संख्या से संबंधित प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है और स्कूलों को 20 जुलाई तक प्रोफाइल अपडेट करने के निर्देश दे दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट में लाकर मंजूरी दी जा सकती है, इसके बाद साइकिल की राशि अगले माह तक छात्रों के खाते में भेजी जा सकती है। अगर किसी विद्यार्थी का खाता नहीं है तो उसके पालक के खाते में राशि भेजी जाएगी।

सीएम राइस स्कूल के छात्रों को बस की सुविधा

इस बार सीएम राइज स्कूलों के विद्यार्थियों को यह राशि नहीं मिलेगी, क्योंकि उन्हें बस सुविधा दी जाएगी। इस योजना के चलते इस बार सीएम राईस स्कूल के 60000 छात्र कम हुए है। छात्रों को राशि भेजने के बाद अभिभावकों से साइकिल का बिल जमा कराया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। वहीं विद्यार्थी चाहें तो और कुछ राशि मिलाकर अपने पसंद की साइकिल खरीद सकेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews