कोरोना वैक्सीन को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए क्या है सच्चाई

कोरोना वैक्सीन को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए क्या है सच्चाई

भोपाल

कोरोना वायरस (corona virus) ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है और अब तक इस बीमारी के चलते लाखों लोगों की मौत हो गई है। करीब 37 लाख लोग अब तक इससे संक्रमित हो चुके हैं । पूरा विश्व (world) इस बीमारी से निपटने के लिए लगातार शोध कर रहा है और इसके बचने के लिए विभिन्न तरह के ड्रग ट्रायल (drug trial) किये जा रहे हैं।

इन सबके बीच इजरायल (Isreal) के रक्षा मंत्री नेफ्टली बेन्नैट ने दावा किया है कि इसराइल (Isreal) ने कोरोना वायरस की वैक्सीन (vaccine) बना ली है । उनका कहना है कि इजरायल के डिफन्स बायो लॉजिकल इंस्टिट्यूट ने कोविड-19 का टीका (injection) बना लिया है। इजराइल के अखबार द जेरूसलम पोस्ट में यह जानकारी दी है। रक्षा मंत्री ने रिसर्च टीम (research team) की जानकारी के आधार पर बताया कि यह एंटीबॉडी कोरोना वायरस पर हमला करता है और इसे शरीर में ही खत्म कर देता है। उनका कहना है कि अब संस्थान एंटीबॉडी के लिए पेटेंट प्राप्त करने और इसे व्यापक पैमाने पर उत्पन्न करने की तैयारियां कर रहा है । इस पूरे मामले में अब इजराइल (Isreal) के डिफेंस बायोलॉजिकल इंस्टिट्यूट के साथ रक्षा मंत्रालय समन्वय कर तैयारी करेगा। इजराइल उन देशों में से है जिन्होंने सबसे ज्यादा कोरोना सैंपल की जांच की है ।अगर इसराइल का यह दावा सही होता होता है तो पूरे विश्व को एक बड़ी राहत जल्द मिल सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews