MP के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, कराना होगा डाटाबेस अपडेट, निर्देश जारी

पंचायत चुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों (MP Panchayat Election 2021) को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। कभी भी पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इसके पहले अधिकारियों कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए कर्मचारियों का डाटाबेस 26 नवंबर तक अपडेट (Data base update) कराने के निर्देश जारी किए गए है।

यह भी पढ़े.. MP: 3 कर्मचारी सस्पेंड, 11 अधिकारियों को नोटिस, 3 लाइसेंस निलंबित, 2 पर जुर्माना

बालाघाट कलेक्टर (Balaghat Collector) एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे आगामी समय में होने वाले नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अपने कर्मचारियों का डाटा 26 नवंबर 2021 के पूर्व अपडेट करा लें। इस संबंध में दिये गये निर्देश में कहा गया है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डाटा बेस साफ्टवेयर में माह मार्च-अप्रैल 2021 की स्थिति में फीड किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP News: बीजेपी विधायक का आरोप- सुपारी देकर हत्या करवा सकते हैं कलेक्टर

इसके तहत स्थानांतरण (Transfer), सेवानिवृत्ती, मृत्यु, निलंबन (Suspended) आदि कारणों से वर्तमान स्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डाटा बेस अपडेट किया जाना है। डाटा बेस अपडेट करने का कार्य कलेक्ट्रेट कार्यालय के द्वितीय तल पर स्थित कक्ष क्रमांक-206 में किया जा रहा है। समय सीमा में डाटा बेस अपडेट नहीं कराने पर संबंधित कार्यालय प्रमुख के विरूद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews