MP News : किसानों के लिए राहत भरी खबर, सीएम का बड़ा बयान- फसल क्षति का सर्वें कराकर बीमा कंपनी और सरकार करेगी नुकसान की भरपाई

शिवराज सरकार

MP Farmers 2023 : लगातार हो रही बारिश के बीच मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। बारिश से फसलों के नुकसान को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है।सीएम ने कहा है कि जिन किसानों की फसल क्षति हुई है, उनका सर्वें कराकर बीमा कम्पनी और सरकार नुकसान की भरपाई करेगी।बता दे कि कई जिलों में सोयाबीन समेत अन्य फसलों के नुकसान की खबर सामने आई है।

शनिवार को सीहोर के अमलाहा में एक कार्यक्रम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम चौहान ने कहा कि किसान भाई चिंता न करें। पहले पानी की कमी से किसानों की फसल खराब हो जाती थी और किसानों की लागत तक नही निकल पाती थी। गांव-गांव में पाइप-लाइन के माध्यम से नर्मदा का पानी पहुंचाया जा रहा है, जिससे किसान पर्याप्त मात्रा में खेतों में सिचाई कर सकें और फसल का उत्पादन अच्छा हो सके।

देर रात्रि कलेक्टरों से की चर्चा, जाना जिलों का हाल

सीएम चौहान ने मुख्यमंत्री निवास से रात्रि 1:30 बजे वी.सी. के माध्यम से बैठक कर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित जिलों की स्थिति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने बुरहानपुर, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, खंडवा और इंदौर जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा इंदौर कमिश्नर से चर्चा कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों को दिए ये निर्देश

दो दिन पहले ही सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर राहत राशि दी जाएगी। पूरे प्रदेश में लगभग अच्छी वर्षा हो रही है। वर्षा की कमी समाप्ति की ओर है। महाकाल को अच्छी वर्षा के लिए मैं प्रणाम करता हूँ। साथ ही अतिवृष्टि से सतर्क रहना होगा। फसलों को थोड़ा नुकसान हुआ है, आकलन करके सर्वे कराया जाए। RBC 6-4 के अंतर्गत तहत किसानों को राहत की राशि दी जाएगी।

कृषि मंत्री कमल पटेल भी कह चुके है कि जिन किसानों का बीमा है, उन्हें बीमा के माध्यम से फसलों का मुआवजा दिया जाएगा और जिन किसानों का बीमा नहीं है उन्हें आरबीसी 6-4 के तहत रिपोर्ट सामने आने के बाद बीमा राशि और मुआवजा राशि वितरित की जाएगी। दोनों ही स्थिति में किसानों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा.

कब जारी होगी फसल बीमा 2022 की राशि?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किसानों को फसल बीमा 2022 की भी राशि सितंबर अंत तक खातों में भेजी जा सकती है।वर्ष 2022-23 में खरीफ और रबी की फसलों के नुकसान का सर्वे करने के बाद क्षतिपूर्ति के दावे बीमा कंपनियों को प्रस्तुत किए जा चुके हैं, ऐसे में संभावना है कि 27 या 28 सितंबर को एक बार फिर 2022 की बीमा की राशि किसानों के खाते में भेजी जा सकती है। इस संबंध में राज्य सरकार एक कार्यक्रम कर सकती है, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर कर सकते है। हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। सरकार का प्रयास है कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले कार्यक्रम करके राशि किसानों के खातों में अंतरित कर दी जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews