किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस ने निकाली दांडी यात्रा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस ने निकाली दांडी यात्रा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस (congress) ने हरदा से राजधानी भोपाल तक दांडी यात्रा (dandi yatra) निकाली। बुधवार से शुरू हुई किसान दांडी यात्रा आज भोपाल पहुँची। राजधानी में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता भी दांडी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत बुधवार को हरदा में बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर की गई थी। यात्रा में बुजुर्ग नेता उमाशंकर विश्नोई अर्धनग्न होकर हाथ में खराब सोयाबीन फसल लिए राज्यपाल को दिखाने के लिए यात्रा की अगुवाई कर रहे थे।

राज्यपाल को 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन देने आए किसान कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों की वाजिब मांगों को गंभीरता से लें और पूरा करें। यात्रा में शामिल हेमंत टाले ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है। उनकी मांग भी पूरी नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री ने 6 सितंबर को 2019 का फसल बीमा देने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इसे 8 सितंबर किया और अब 18 सितंबर को देने की बात कही जा रही है। किसान कांग्रेस के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि अमानक खाद बीज बिक रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, इसका खामियाजा किसानों को नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews