Corona Effect: महामारी से लड़ने में मदद के लिए आगे आए कर्मचारी संघ, की ये बड़ी घोषणा

Corona Effect: महामारी से लड़ने में मदद के लिए आगे आए कर्मचारी संघ, की ये बड़ी घोषणा

भोपाल।

कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए राज्य के सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कोरोना राहत कोष में दिया जाएगा। वहीं जो कर्मचारी अपने वेतन में कटौती करने के लिए तैयार नहीं हैं। वे सोमवार तक अपने संबंधित अधिकारी को यह निर्णय पत्र के माध्यम से सूचित कर सकते हैं। यह निर्णय कर्मचारी संघ के एक अनुरोध के बाद लिया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य इस महामारी से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 100 करोड़ रुपये तक जोड़ने की है ताकि प्रदेश में तेजी से फैल रहे संक्रमण से लड़ने में सरकार की मदद हो सके।

अधिकारियों ने कहा है कि मध्य प्रदेश में कोविड19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों का एक दिन का मूल वेतन अप्रैल माह के वेतन से काटा जाएगा। जो कि मई में देय है। इसी के साथ उन सरकारी सेवकों की कटौती अप्रैल के वेतन से नहीं की जाएगी। जिन्होंने मार्च के मासिक वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष में स्वैच्छिक योगदान दिया है। वहीं यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी एक दिन के मूल वेतन से कम या किसी भी कारण से अधिक राशि की कटौती से असहमत होता है तो उसके लिए आवश्यक है कि वह 20 अप्रैल तक लिखित में संबंधित सूचना अधिकारी को उपलब्ध करवाए।

राज्य सरकार के सभी विभागों के प्रमुखों, संभागीय आयुक्तों और जिला कलेक्टरों को सरकार के (भारतीय स्टेट बैंक के वल्लभ भवन शाखा) में मुख्यमंत्री राहत कोष में कटौती की गई राशि जमा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा गया है।बता दे कि दो दिन पूर्व ही राज्य के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 38.17 करोड़ रुपए का योगदान दिया था। राज्य सरकार को उम्मीद है कि संकट के इस समय में और लोग आगे आएंगे। जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई को गति मिलेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews