इंदौर में कोरोना का कहर जारी, दिल्ली से आई रिपोर्ट में 117 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

इंदौर में कोरोना का कहर जारी, दिल्ली से आई रिपोर्ट में 117 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

इंदौर।आकाश धौलपुरे

इंदौर में संक्रमण काल की तरह अपने मुंह फैलाए हुए हैं। जहां बुधवार की सुबह दिल्ली से आई रिपोर्ट में 117 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके साथ ही इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 544 हो गई है। इंदौर के सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया ने संक्रमित मरीजों की संख्या की पुष्टि की है।बता दें कि अभी पहले चरण की सैम्पल रिपोर्ट आई है और अभी दिल्ली से और रिपोर्ट आना बाकि है।

दरअसल रविवार को शहर के अलग-अलग इलाके से करीब 1142 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। जिसके बाद आई रिपोर्ट में कुल 117 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दे कि सैंपल की जांच नोएडा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी की लैब में हुई है।

गौरतलब हो कि एमपी के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में तेजी से फैल रहे संक्रमण के कारण शहर के 122 इलाके को कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। जिसके बाद इंदौर शहर में इन इलाकों में स्वास्थ्य टीम बमुश्किल 200 सैंपलों की जांच कर पा रही है। अधिक से अधिक लोग संक्रमण से मुक्त हों इसके लिए करीबन 1142 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews