Corona In MP: वरिष्ठ IAS अधिकारी और उनकी पत्नी समेत 35 कोरोना पॉजिटिव

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

भोपाल।

मध्यप्रदेश (madhypradesh) की राजधानी भोपाल (bhopal) में कोरोना (corona) का तांडव जारी है।खास करके राजभवन (rajbhawan) और मंत्रालय(ministry) में कोरोना संक्रमण के मामले दिनों दिन बढ रहे है। मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में 35 नए पॉजिटिव मरीज मिले है।इसमें 8 केस राजभवन से सामने आए है।वही एक आईएएस अधिकारी और पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव की खबर है। राजधानी में अब संक्रमितों की संख्या 2569 पर पहुंच गई है। यहां पर संक्रमण से 90 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

दरअसल, आज भोपाल में कुल 35 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें आठ राजभवन और एक
मंत्रालय से केस सामने आया है।।वही क़ाज़ी कैम्प और सिग्नेचर रेजीडेंसी से पहली बार संक्रमण के मामले आए है।इधर खानु गाँव,अन्ना नगर,बागसेवनिया,ईदगाह हिल्स से भी पॉजिटिव केस सामने आए है।प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी एवं उनकी पत्नी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले दिनों राज्य सभा की वोटिंग के लिए विधानसभा में आए कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

पिछले चौबीस घंटे की बात करे तो प्रदेश भर में 183 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हजार 261 हो गई। वहीं अ​ब तक 9 हजार 335 मरीज ठीक हो चुके हैं।प्रदेश में अब तक 525 लोगों की मौत हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews