ट्रक मालिकों के साथ है प्रदेश सरकार, परिवहन मंत्री ने दिया मांगे पूरी करने का आश्वासन

ट्रक मालिकों के साथ है प्रदेश सरकार, परिवहन मंत्री ने दिया मांगे पूरी करने का आश्वासन
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
10 अगस्त से ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी)  के आह्वान पर अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टर्स प्रदेशव्यापी हड़ताल (transporters strike) पर चले गए थे। जिसके चलते विभिन्न वस्तुओं का परिवहन और सप्लाई प्रभावित होने की संभावना थी। ट्रक ऑपरेटर्स ( Truck Operator) के हड़ताल (Strike) पर जाने के चलते प्रदेश की सियासत गर्मा गई थी। ट्रक ऑपरेटर्स द्वारा की जा रही मांगों को पूरा करने को लेकर कांग्रेस  भी उनके समर्थन में उतर आई थी।
वहीं आज प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपुत (Transport Minister Govind Singh Rajput)  ने अपना बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ट्रक मालिकों के साथ है, हमें ज्ञापन प्रात्प हो गया है। आगे उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया जा रहा है, जिसके बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है, जिसपर सीएम ने शीघ्र निराकरण के लिए निर्देशित किया है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा ट्रक मालिकों को एक मुश्त लाईफ टाईम टैक्स जमा कराने के विरुद्ध ट्रक एसोसिएशन की मांग पर सरकार ने गंभीरता से विचार किया था। सीएम शिवराज ने लाईफ टाइम टैक्स को किश्तों में जमा कराने के निर्देश दिए थे।
परिवहन मंत्री ने कहा  कि प्रदेश में कल भी आंशिक ट्रक सेवायें जारी रहेंगी, जिससे दुध, दवाओँ, पेट्रोल जैसी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई लगातार जारी रहेगी। वहीं मंत्री ने कहा कि ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी चर्चा के लिए आए थे, उन्होंने ज्ञापन दिया है। उनकी मांगों पर चर्चा के लिए उनके प्रतिनिधि और पदाधिकारी आमंत्रित है। सरकार उनके साथ है, जो भी मांग पर चर्चा के लिए उनके प्रतिनिधि अथवा पदाधिकारी आमंत्रित है। सरकार उनके साथ है, जो भी मांग परिवहन विभाग से संबंधित होगी उसका जल्द निराकरण किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews