कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा इस भत्ते का लाभ, जल्द खाते में आएगी राशि, मंत्री ने दिए आदेश

MP NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के बरलई शुगर फैक्ट्री के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।जल्द कर्मचारियों को निर्वाह भत्ते का लाभ मिलेगा। इस संबंध में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने आयुक्त सहकारिता को आदेश दिए है।

यह भी पढ़े..MP Weather: मानसून सक्रिय, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तवा डैम के गेट खोले, 6 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी, जानें शहरों का हाल

दरअसल, शुगर फैक्ट्री के 47 कर्मचारी के 15 वर्ष से रुके हुए निर्वाह भत्ते को देने के आदेश आयुक्त सहकारिता को दिये गये हैं। यह आदेश सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने जल-संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के साथ बरलई शुगर फेक्ट्री कर्मचारियों से हुई चर्चा के बाद दिये।

यह भी पढ़े..छात्रों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेगा सरकारी स्कूलों का समय, विभाग ने जारी किया आदेश

सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने बताया कि बरलई शुगर फैक्ट्री के कर्मचारियों को देय निर्वाह भत्ते की 74 लाख रूपये की राशि पिछले 15 वर्षों से बकाया है। उन्होंने कहा कि राशि का तत्काल भुगतान करने के लिये सहकारिता आयुक्त और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews