मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानें गुना-विदिशा से किसे मिला मौका

bjp candidates list

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आखिरी दो सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने विदिशा से मुकेश टंडन को उम्मीदवार बनाया है, वही गुना सीट से पन्नालाल शाक्य को मैदान में उतारा है।इसी के साथ भाजपा ने 230 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस के इन प्रत्याशियों से भिड़ेंगे मुकेश-पन्नालाल

अब बीजेपी प्रत्याशी पन्ना लाल का मुकाबला कांग्रेस के पंकज कनेरिया  और मुकेश टंडन का मुकाबला कांग्रेस शशांक भार्गव से होगा। इसमें सबसे बात ये है कि नामांकन के लिए केवल एक दिन बचा है, क्योंकि आज 29 अक्टूबर को रविवार के चलते नामांकन नहीं भरे जाएंगे, अब सीधे सोमवार को ही नामांकन भरा जाएगा। इससे पहले भाजपा ने 92 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था, जिसमें तीन मंत्रियों ओपीएस भदौरिया, यशोधरा राजे सिंधिया और गौरीशंकर बिसेन के साथ 29 विधायकों के टिकट कटे थे और 2 सीटों के लिए नामों को होल्ड कर दिया था। इससे सितंबर में पहले चार सूचियों में बीजेपी ने 136 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews