गृहमंत्री की कांग्रेस MLA को चेतावनी- अपराधी बेटा 2 दिन में हाजिर नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई

mp narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल (Congress MLA Murli Morwal)के बेटे करण मोरवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।एक तरफ इंदौर पुलिस (Indore Police) ने विधायक के बेटे को मोस्ट वान्टेंड घोषित किया है और जगह जगह पोस्टर लगाए गए है, वही दूसरी तरफ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस विधायक को चेतावनी देते हुए कहा है कि अपराधी बेटा 2 दिन में हाजिर नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP Corona Update: 5 दिनों में 34 नए केस, आज फिर 9 पॉजिटिव, इन जिलों में स्थिति गंभीर

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि रेप के मामले में फरार आरोपी कांग्रेस विधायक के बेटे करण मोरवाल पर इनाम 15 से बढ़ाकर 25 हजार किया जा रहा है।करण मोरवाल ने अगर 2 दिनों में सरेंडर नहीं किया तो ऐसी कार्रवाई करेंगे जो प्रदेश में नजीर बन जाएगी।इसके पहले गृहमंत्री ने कहा था कि करण मोरवाल केस में पीड़िता की राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा से हुई बातचीत के वायरल ऑडियो में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का चरित्र उजागर होता है।‌

यह भी पढ़े.. Paytm का धमाकेदार दिवाली कैशबैक ऑफर, जीत सकते है 1 लाख रुपए, जानें कैसे

बता दे कि कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर एक युवती के दुष्कर्म (Rape Case) का आरोप है और वो लंबे समय से फरार चल रहा है और पुलिस द्वारा उसे सरेंडर करने को कहा गया है, बावजूद इसके वह पेश नहीं हुआ है, ऐसे में मंगलवार को इंदौर पुलिस ने विधायक के छोटे बेटे शिवम को हिरासत में ले लिया ।वही बेटे करण पर इनामी राशि बढ़ा कर 15 हजार रुपये कर दी है और शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाकार उसे वांटेड घोषित कर दिया था, इसके बाद आज गृहमंत्री ने कार्रवाई की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews