स्वास्थ्य मंत्री ने किया स्मार्ट सिटी स्थित कंट्रोल रूम और ITM का निरीक्षण, दिए जरुरी दिशा-निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने किया स्मार्ट सिटी स्थित कंट्रोल रूम और ITM का निरीक्षण, दिए जरुरी दिशा-निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी(Health and Family Welfare Minister Dr. Prabhuram Chaudhary)  ने आज स्मार्ट सिटी स्थित कंट्रोल रूम और आईटीएम (Integrated Management Traffic System) का निरीक्षण किया।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा की क्वॉरेंटाइन ( Quarantine) किए हुए सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। क्वॉरेंटाइन और होम आईसोलेशन किये मरीजों को टेलीफोन और वीडियो काल, वेब केम के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी सेवाएंHealth services) उपलब्ध कराएं, जिससे वो जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा की प्राप्त शिकायतों और होम आईसोलेशन किये मरीजों को समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाएं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने निरीक्षण के दौरान सभी डॉक्टरो से कहा है कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाए। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और बुनियादी चिकित्सा से ही हम संक्रमित व्यक्ति को स्वस्थ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन 24 घंटे सेवाएं उन्हें प्रदान की जाए। इस मौके पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य फ़ैज़ अहमद किदवई(Principal Secretary Health Faiz Ahmed Kidwai), आयुक्त नगर निगम वीएस कोलसानी(Commissioner Municipal Corporation VS Kolsani) एवं अपर कलेक्टर उमराव मरावी मौजूद थे।

कंट्रोल रूम से वेब–कैम वीडियो काल के माध्यम से मरीजों का जाना कुशल क्षेम

स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम(Smart City Control Room) से वेबकैम के माध्यम से मंत्री डॉ.चौधरी ने होम क्वॉरेंटाइन आइसोलेशन किए हुए मरीजों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं और उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम स्थित (आईटीएम) इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम का भी निरीक्षण किया

मंत्री डॉ. चौधरी ने आईटीएम इंटीग्रेटेड ट्रैफ़िक मैनेजमेंट सिस्टम (Integrated Management Traffic System) का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि चौराहों पर कैमरों के माध्यम से आम लोगों को मास्क अनिवार्य रूप से पहनने की समझाइश दी जाए। घरों से बाहर नहीं निकलने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की समझाइश दी जाए। प्रभारी कंट्रोल रूम अधिकारी ने बताया की शहर के मुख्य चौराहों पर 30 कैमरे लगाए गए हैं, जिससे ट्रैफिक मैनेजमेंट और आमजनों को मास्क लागने की समझाइश भी ऑडियो के माध्यम से दी जाती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews