E-Tender Scam : मेंटाना कंस्ट्रक्शन कंपनी के 15 ठिकानों पर IT का छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी

e-tender-scam

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ई-टेंडर घोटाले (E-Tender Scam) में नया मोड आ गया है। आरोपी मेंटाना कंस्ट्रक्शन कंपनी (Mentana Construction Company) के चैयरमैन श्रीनिवास राजू व उसके सब कॉन्ट्रैक्टर आदित्य त्रिपाठी के ठिकानों पर इनकम टैक्स (Income Tax) की इंवेस्टिगशन विंग ने छापेमार कार्रवाई की है। आईटी ने भोपाल (Bhopal) के 3 ठिकानों समेत हैदराबाद के 12 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद से हड़कंप मच गया है। आईटी को करोड़ों रुपए के टैक्स चोरी के दस्तावेज मिले हैं।

यह भी पढ़े… MP के किसान सम्मेलन में नियमों का उल्लंघन, हाईकोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब

मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में 21 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ई-टेंडर घोटाले में आरोपी मेंटाना कंस्ट्रक्शन कंपनी के चेयरमैन श्रीनिवास राजू और उसके सहयोगी आदित्य त्रिपाठी को हैदराबाद में गिरफ्तार किया था।इस दौरान ईडी को जांच में बड़े पैमाने पर आयकर की चोरी के प्रमाण मिले थे, इसके बाद आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग ने छापेमार कार्रवाई शुरु की। मंगलवार को टीम ने हैदराबाद में 12 ठिकानों पर छापा मारा और फिर देर रात भोपाल पहुंची। यहां तीन ठिकानों पर कार्रवाई की गई है, जिसमें करोड़ों की टैक्स चोरी के दस्तावेज मिले है।

कंपनी पर मप्र सरकार  (MP Government) के ठेकों में ऑनलाइन टेंपरिंग (Online tempering)कर कई कंपनियों को फायदा पहुंचाने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है इससे पहले इस मामले में ईडी अब तक हैदराबाद, भोपाल और बेंगलुरू में करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। साथ ही, कई लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

e-tender scam

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews