जुबानी हमला: प्रदेश में सौदे की सरकार, अपना Audio Clip सुने शिवराज..कमलनाथ

congress-government-surrounded-on-debt-waiver-issue-in-mp-shivraj-attack

भोपाल/छिंदवाड़ा।

मध्यप्रदेशmadhyapradesh) में अपनी सत्ता गवां लेने के बाद से ही कांग्रेस(congress) लगातार शिवराज सरकार(shivraj government) को निशाना बनाती रही है। जहाँ दोनों पार्टी(party) के एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप थमते नहीं नजर आ रहे। इसी बीच मंगलवार को छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(former cm kamalnath) ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। कमलनाथ ने कहा कि कोरोना(corona) जैसी महामारी को लेकर शिवराज न पहले गंभीर थे और न ही अब गंभीर हैं। उनमें इसे लेकर गंभीरता नजर नहीं आ रही है। कमलनाथ ने कहा कि ये वही शिवराज हैं जो 16 मार्च को कोरोना का मजाक उड़ाते थे। शिवराज ने 16 मार्च को कहा था -कौन सा कोरोना, कौन सा कोविड-19। उन्हें अपने इस बयान का टेप(tape) सुनना चाहिए।

दरअसल मीडिया(media) से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कोरोना का संक्रमण(infection) फैलना शुरू हुआ था तब शिवराज सरकार गिराने और बनाने का खेल खेल रहे थे। प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्री बेंगलुरु(bangluru) में था। मप्र में भाजपा ने सौदे की सरकार बनाई। यह जनता की सरकार नहीं है। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में सौदे की सरकार चल रही है। वहीँ उन्होंने कहा कि आज जो प्रदेश में हालात हैं। किसान पीड़ित हैं। गेहूं, सब्जी, मक्का का दाम नहीं मिल रहा। किसानों कि मेहनत बर्बाद हो रही है। किसान भटक रहा है।

मालूम हो कि सोमवार को इंदौर में शिवराज सिंह ने कमलनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिवराज ने कहा था कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा देते हुए किसान कर्जमाफी और अन्य चुनावी वादे नहीं निभाए। इस सरकार ने प्रदेश के सचिवालय को दलालों का अड्डा बना दिया था। जिसको लेकर आज कमलनाथ ने जवाब दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews