कमलनाथ ने पार्टी से नाराजगी की खबरों को बताया निराधार बताया, कहा ‘हम सब कांग्रेसी एक हैं, विवाद का कोई प्रश्न ही नहीं’

पहले नाराजगी की खबरें और फिर उनका खंडन..कमलनाथ सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ पिछले कुछ समय में ऐसा कई बार हो चुका है। पिछले दिनों मीडिया में सुर्खियां रहीं कि वे मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यप्रणाली से नाराज़ चल रहे है। इसे लेकर कई तरह के दावे भी किए गए। लेकिन अब पूर्व सीएम ने खुद सामने आकर इन बातों को बेबुनियाद करार दिया है। 
Madhya Pradesh Farmers

Kamal Nath

Kamal Nath Responds to Rumours of Discontent with Congress : अपनी पार्टी से नाराजगी की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ऐसे सारे कयास निराधार हैं, हम सब कांग्रेसी एक हैं और विवाद का कोई प्रश्न ही नहीं है। ये बात उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखी है।

दरअसल पिछले दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि कमलनाथ कांग्रेस से असंतुष्ट हैं। उनके हवाले से कहा गया, “संगठन में नियुक्तियों के बारे में मुझसे कोई चर्चा नहीं की जा रही है। नियुक्तियों पर वरिष्ठ नेताओं से संवाद होना चाहिए। मुझे बैठकों के बारे में भी कोई सूचना नहीं दी जाती, और ऐसा पहले भी हुआ है। हाल ही में मुझे मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली कि पीसीसी में बैठक आयोजित की गई थी।”

क्या कांग्रेस से नाराज़ हैं कमलनाथ ?

ये पहला मौका नहीं है जब कमलनाथ की कांग्रेस से नाराजगी की चर्चाओं ने सुर्खियां बटोरी बनीं। इससे पहले भी कई बार इस तरह की अटकलें लगाई जा चुकी हैं। कुछ समय पहले तो ये बात भी चर्चाओं में रही थी कि कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उसी दौरान कमलनाथ दिल्ली यात्रा पर थे। हालांकि बाद में उन्होंने इन खबरों को अफवाह करार देते हुए पूरी तरह से नकार दिया था।

पूर्व सीएम ने इन खबरों को निराधार बताया 

अब एक बार फिर संगठन में नियुक्तियों और कांग्रेस की बैठकों को लेकर उनकी नाराजगी की खबरें सामने आई थीं। लेकिन कमलनाथ ने इन्हें पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर उन्होंने लिखा है कि ‘कांग्रेस की मजबूती के लिए और प्रदेश की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए हम सब कांग्रेसजन एक हैं। विवाद का कोई प्रश्न नहीं है। पिछले दिनों हुई प्रदेश की राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक को लेकर मीडिया में नाराज़गी के जो कयास लगाए जा रहे हैं, वे निराधार हैं।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews