मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर पूछे गए सवाल पर लक्ष्मण सिंह ने ली चुटकी, कहा ‘कुछ बोलूँगा और पार्टी से भगा-भगू दिया तो कहां जाऊँगा’

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि है कि एनडीए की सरकार गलती से बन गई है। इसे लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनपर तंज़ कसा है और सिंधिया को लेकर पूछ गए सवाल पर लक्ष्मण सिंह ने बहुत ही मज़ेदार जवाब दिया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर पूछे गए सवाल पर लक्ष्मण सिंह ने ली चुटकी, कहा ‘कुछ बोलूँगा और पार्टी से भगा-भगू दिया तो कहां जाऊँगा’

Laxman Singh took on Mallikarjun Kharge : एक तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे पर समय समय पर कुछ करने का दबाव पड़ता पड़ता है इसलिए वो कुछ कह देते हैं। वही लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि इस बार में मैं कुछ बोलूँगा तो मुझे पार्टी से भगा दिया जाएगा, फिर मैं कहां जाऊँगा।

सिंधिया का खड़गे पर कटाक्ष

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने कहा है कि NDA की सरकार गलती से बन गई है और वो कभी भी गिर सकती है। इसपर पलटवार करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि अगर कांग्रेस 2013, 2019 और 2024 में मिली सीटें जोड़ ले तो भी बीजेपी की बराबरी नहीं कर पाएगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि खड़गे पर समय समय पर दबाव पड़ता है कि वो कुछ न कुछ करें और इसी कारण वो ऐसे बयान देते रहते हैं। इसे लेकर जब कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने अपने अंदाज़ में ही इसका जवाब दिया।

लक्ष्मण सिंह ने दिया मज़ेदार जवाब

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि ‘अब खड़गे जी बहुत वरिष्ठ नेता है। मैं उनके बारे में क्या बोलूँगा। कुछ बोलूँगा तो मुझे पार्टी से भगा-भगू दें तो कहां जाऊँगा मैं।’ ये बात उन्होंने तब कही जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर कहा है कि उनपर पार्टी का दबाव होता है। ये कोई पहली बार नहीं है जब लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी या नेताओं को लेकर मुश्किल में डालने वाली बात कही हो। वो अक्सर ही अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं और कई बार अपने भाई दिग्विजय सिंह को भी मुसीबात में डाल चुके हैं। अब फिर उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में नेतृत्व के बदलाव से कुछ नहीं होगा। अब संगठन में बदलाव की जरूरत है और अगले 5 सालों में संगठन की मजबूती पर काम करने की आवश्यकता है।

[dgv_vimeo_video id=”960259497″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews