
Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि इस समय देश में संविधान और आरक्षण बचाने का सवाल है। उन्होंने सवाल किया कि क्या हमारे देश में रशिया जैसा माहौल तो नहीं तैयार किया जा रहा..जहां विपक्षी नेताओं की हत्या तक कर दी जाती है। उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा है कि विपक्ष के नेताओं की हत्या उन प्रदेशों में होती है जहां कांग्रेस या दूसरे गठबंधन की सरकार है, कांग्रेस को ऊलजलूल बात करने की आदत पड़ गई है।
जीतू पटवारी ने किया सवाल
भोपाल में मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि कहीं हम चीन और रशिया जैसी स्थिति में तो नहीं पहुँच रहे। उन्होंने कहा कि ‘आरक्षण बचाने की, लोकतंत्र बचाने की, मीडिया की स्वतंत्रता बचाने की, मत के अधिकार को बचाने की ज़रूरत है। प्रधानमंत्री जी अपने भाषण में कुछ कहते हैं, उनके नेता कुछ कहते हैं। देश में इस साठ प्रतिशत चुनाव इस बात का है कि देश में संविधान बचेगा या नहीं। लोकतंत्र बचेगा या नहीं। चीन जैसा तो नहीं हो रहा कि एक ही पार्टी का शासन हो..सरकारी मीडिया हो। रशिया जैसा तो नहीं हो रहा कि विपक्ष के नेताओं की हत्या होने लगी। इस तरफ तो देश नहीं जा रहा। देश के प्रधानमंत्री जो बोलते हैं वो देश की जनता और मीडिया भी महसूस रही है।’
बीजेपी का पलटवार
इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि ‘जीतू पटवारी जी विपक्ष के नेताओं की हत्या पश्चिम बंगाल और केरल में होती हैं वहां किन दलों की और किस गठबंधन की सरकार हैं आप अच्छी तरह से जानते हैं। ऊल जलूल बकवास करना आपकी आदत बन चुकी है अच्छा होगा आप अपना इलाज़ किसी अच्छे मनोचिकित्सक से करवा लें।’ इस तरह बीजेपी अब कांग्रेस पर ही आरोप लगा रही है और कह रही है कि कांग्रेसी नेताओं को इलाज की ज़रुरत है।
[dgv_vimeo_video id=”946519646″]
@jitupatwari जी विपक्ष के नेताओं की हत्या पश्चिम बंगाल और केरल में होती हैं वहां किन दलों की और किस गठबंधन की सरकार हैं आप अच्छी तरह से जानते हैं।
ऊल जलूल बकवास करना आपकी आदत बन चुकी है अच्छा होगा आप अपना इलाज़ किसी अच्छे मनो चिकित्सक से करवा लें।।@INCMP @BJP4MP @vdsharmabjp— Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp) May 15, 2024
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

