Lok Sabha election 2024 : कांग्रेस में बैठकों का दौर शुरू, भाजपा 11 जनवरी को करेंगी चिंतन बैठक

Bjp - Congress

Lok Sabha Election 2024 : विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर एक बार फिर मध्य प्रदेश में सत्ता हासिल करने वाली भाजपा की नजर अब लोकसभा चुनाव पर है, पार्टी का लक्ष्य पिछले चुनाव में कांग्रेस द्वारा जीती गई सीट को भी छीनकर सभी 29 सीटें जीतना ही नहीं है बल्कि वोट प्रतिशत बढ़ाना भी है उधर कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव का बदला लेने की प्लानिंग कर रही है, पार्टी ऐसी रणनीति बना रही है कि वो लोकसभा चुनाव के जरिये भाजपा को विधानसभा चुनाव का जवाब दे सके।

भाजपा की चिंतन बैठक 11 जनवरी को 

जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 11 जनवरी को राजधानी भोपाल में एक चिंतन बैठक करने वाली है इस बैठक में लोकसभा चुनाव का खाका तैयार किया जायेगा, बैठक में संगठन के चुनिंदा सदस्य और वरिष्ठ नेता ही शामिल होंगे जो लोकसभा चुनाव के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे।

10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का टारगेट मिल सकता है पदाधिकारियों को 

भाजपा से जुड़े भरोसेमंद सूत्रों की बात पर भरोसा करें तो इस चिंतन बैठक में प्रदेश की अभी 29 सीटें जीतने के साथ साथ पार्टी का 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने पर भी चर्चा होगी, पार्टी की सोच है कि पिछले लोकसभा चुनाव में मिले 58 प्रतिशत वोट की तुलना में इस बार 10 फीसदी अधिक वोट मिलें।

कांग्रेस 6,7, और 8 जनवरी को करेंगी बैठकें 

उधर कांग्रेस भी पूरी तैयारी पर है, प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष जीतू पटवारी कुर्सी सँभालने के बाद से लगातार दौरे कर रहे हैं , उन्होंने कल जबलपुर प्रवास के दौरान मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी थी कि पार्टी मुख्यालय पर 6,7 और 8 जनवरी को बैठक बुलाई गई हैं।

पीसीसी मुख्यालय में शुरू हुई बैठक 

जानकारी के अनुसार तीन दिनों तक अलग अलग विंग्स की बैठक होंगी, आज से बैठकों का दौर शुरू हो गया हैं। जिसमें नेताओं की जिम्मेदारियां तय होंगी, हारी हुई विधानसभा सीटों पर चर्चा होगी, इसके लिए सभी पदाधिकारियों और हारे हुए प्रत्याशियों को बुलाया गया है, कांग्रेस सीनियर नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारी देने की प्लानिंग कर रही है, मॉनिटरिंग के लिए टीम बने जाएगी, कॉर्डिनेशन कमेटी भी होगी और सीनियर नेताओं के दौरे भी तय किये जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews