Lok Sabha Election Results 2024 : वीडी शर्मा ने खजुराहो की जनता का आभार जताया, सीएम मोहन यादव ने दी जीत की बधाई

खजुराहो से बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा ने कहा कि 'इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए खजुराहो लोकसभा सीट की जनता का हृदय से आभार एवं हमारे संगठन तंत्र, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण व बूथ-बूथ पर जुटे देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन।'
VD sharma

Lok Sabha Election Results 2024 : अब देशभर में लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर स्थिति स्पष्ट होती नज़र आ रही है। बीजेपी हालाँकि 400 पार के नारे को सीटों में तब्दील नहीं कर पाई है लेकिन एनडीए अब भी सबसे बड़े दल के रूप में उभर रहा है। हालाँकि अधिकृत परिणाम आना शेष है। वहीं बात करें मध्य प्रदेश की तो यहाँ बीजेपी ने सभी 29 सीटें जीतने का दावा सच साबित कर दिखाया है।

वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं और जनता को धन्यवाद कहा

खजुराहो लोकसभा सीट से बीजेपी प्रदेशाध्यक् और उम्मीदवार खासी बढ़त बनाए हुए हैं और उनकी जीत तय मानी जा रही है। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं और अपने क्षेत्र की जनता का आभार जताया और कहा कि ‘इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए खजुराहो लोकसभा सीट की जनता का हृदय से आभार एवं हमारे संगठन तंत्र, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण व बूथ-बूथ पर जुटे देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में खजुराहो लोकसभा के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं’।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

वहीं सीएम मोहन यादव ने वीडी शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि ‘खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में प्रचंड विजय के लिए प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री वीडी शर्मा जी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं! जनसेवा के माध्यम से आपने जनता का अभूतपूर्व स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया है, जो असंख्य कार्यकर्ताओं को जनसेवा की प्रेरणा देगी’। बता दें कि अब तक के आँकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में बीजेपी सभी 29 सीटों पर जीतती नज़र आ रही है। हालाँकि अधिकृत परिणाम आना बाक़ी है लेकिन इस जीत को लेकर बीजेपी में ख़ुशी की लहर है। 

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews