कमलनाथ ने कहा ‘मध्य प्रदेश में हुई हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस’, प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज़

पूर्व सीएम ने कहा है कि एमपी में मिली हार को लेकर पार्टी समीक्षा करेगी कि आख़िर क्या कारण रहे जो जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने देशभर में अच्छा प्रदर्शन किया है और ये आने वाले समय में राजनीति को एक नया मोड़ देगी।
Kamal Nath

Kamal Nath

Congress will review the defeat in MP : मध्य प्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटें बीजेपी के खाते में गई है और कांग्रेस को बुरी तरह मात खानी पड़ी है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि हम हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। इसी के साथ उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी के 400 पार के नारे पर तंज़ कसते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन को अच्छी सीटें मिली हैं और ये आने वाले समय की राजनीति को नया मोड़ देगी।

हार के कारणों की समीक्षा होगी

एएनआई से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि ‘हम लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन के पीछे के कारणों की समीक्षा करेंगे। ये सिर्फ़ एक सीट खोने की बात नहीं है..लंबी हार हुई है और ये सोचने की बात है। लेकिन देश में INDIA गठबंधन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री मोदी कहते थे ‘300 पार, 400 पार’, भाजपा सिर्फ 240 लोकसभा सीटों का आंकड़ा पार कर पाई है। हमारे गठबंधन की अच्छी सीटें आई हैं और ये आने वाले समय की राजनीति को एक नया मोड़ देगी।’

इकलौती सीट भी गंवा बैठी कांग्रेस

बता दें कि लोकसभा चुनावों के दौरान कमलनाथ सहित पूरी कांग्रेस कहती रही कि प्रदेश में दस से पंद्रह सीटें हासिल करेंगे। लेकिन परिणाम उसके लिए ख़ासे निराशाजनक रहे। छिंदवाड़ा की एकमात्र सीट जो उनके पास थी, वो भी इस बार कांग्रेस ने गंवा दी। यहाँ से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ उम्मीदवार थे। छिंदवाड़ा कमलनाथ का गढ़ माना जाता है और ये उनके लिए बहुत  करारी शिकस्त है। अब उन्होंने कहा है कि न सिर्फ़ छिंदवाड़ा, बल्कि सभी सीटों पर हार को लेकर पार्टी समीक्षा करेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews