पश्चिमी विक्षोभ से फिर आएगा एमपी के मौसम में बदलाव, बर्फीली हवाओं का असर, बढ़ने लगी ठंड ,तापमान में गिरावट, जानें शहरों का हाल- IMD अपडेट

up weather

MP Weather Update Today : नवंबर का महीना जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट हो रही है और ठंड का असर तेज होता जा रहा है।आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है। इधर, 19 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, इससे प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 20 नवंबर के बाद बादल छा सकते है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर पूर्वी बना हुआ है, जिससे ठंडी हवाएं आ रही है और तापमान के गिरने से ठंड का असर तेज होता जा रह है।वही उत्तर भारत के कुछ स्थानों में बारिश तो कुछ स्थानों में बर्फबारी से भी प्रदेश में ठंडक आ रही है।
  • 19 नवंबर को सक्रिय होने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ग्वालियर चंबल संभाग सागर संभाग के साथ-साथ निमाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़ में मौसम में बदलाव आने की संभावना है और 22 नवंबर तक इसका प्रभाव प्रदेश के मौसम में देखने को मिलेगा। इस दौरान कही कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
  • 20-22 नवंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में हवाओं का रुख पूरी तरह से उत्तरी हो जाएगी, जिसके चलते शहर में तेज सर्दी की शुरूआत होगी

पिछले 24 घंटे का हाल

सबसे कम तापमान ग्वालियर में 11.2 डिग्री सेल्सियस , पचमढ़ी में 11.6, दतिया में 12, गुना में 12.6, उमरिया और मलाजखंड में 12.6, छतरपुर के नौगांव में 12.5, भोपाल में 15, इंदौर में 15, जबलपुर में 13 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।वही बालाघाट के मलाजखंड में 26.4, खजुराहो में 27.6, जबलपुर में 28.7, भोपाल में 28.5, ग्वालियर में 27.7, इंदौर में 27.4, रायसेन और शिवपुरी में 27 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews