राजधानी में आधा दर्जन पुलिसकर्मी गिरफ्तार, ये है वजह

राजधानी में आधा दर्जन पुलिसकर्मी गिरफ्तार, ये है वजह

भोपाल।

लॉकडाउन(lockdown) के बीच बड़े तौर पर अपराधों और घोटालों में पुलिस(police) की संलिप्तता बरक़रार है। पुलिसकर्मियों पर आए दिन किसी न किसी वजह से कार्यवाही की खबर सामने आ रही है। जहाँ राजधानी से पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही का एक मामला सामने आया है। जहाँ टीटी नगर थाने में करीबन आधा दर्जन पुलिसवालों को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल मामला टीटी नगर(T.T.nagar) थाना में पुलिस की कार्रवाई की गयी है। जहाँ जुआ(gamble) खेलते आधा दर्जन पुलिस कर्मी गिरफ्तार किये गए हैं। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आधे दर्जन पुलिस कर्मी में से एक जवान जिला पुलिस बल का है। वहीँ अन्य सभी एसएएफ,स्पेशल ब्रांच और पुलिस हेडक्वार्टर में पदस्थ हैं।

वहीँ टीटी नगर पुलिस सभी आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।जिन पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की गयी है उनमे 38 वर्षीय सुरेश, पिता बलराम बकेरिया (SBPHQ), 45 वर्षीय सुनील, पिता खुशीलाल सेन, जहांगीराबाद भोपाल, 32 वर्षीय गोविंद, पिता रघुवीर सिंह रघुवंशी (PHQ), 27 वर्षीय राहुल, पिता रमेश चंद्र (SBPHQ), रवि शंकर पिता पूरन सिंह यादव (EOW) और धर्मेंद्र परिहार पिता श्री राम सिंह परिहार को गिरफ्तार किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews