केंद्र सरकार ने MP को दी बड़ी सौगात, 1289 करोड़ रुपए की राशि आवंटित, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

madhya pradesh

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश की मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश (MP) को बड़ी सौगात दी है। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा मध्य प्रदेश को जल जीवन मिशन (jal jeevan mission) के अंतर्गत 1289 करोड़ 20 लाख रुपए का आवंटन कर दिया गया। CM शिवराज ने पीएम मोदी (PM Modi) और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है। CM Shivaj कहा कि इससे हर गल शुद्ध पेयजल के संकल्प सिद्धि के प्रयासों को नहीं गति मिलेगी। साथ ही इससे मध्य प्रदेश के लाखों परिवार लाभान्वित होंगे।

सीएम शिवराज ने कहा कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन से अब हर घर नल से जल योजना पहुँच रही है, मध्य प्रदेश के निवासियों के जीवन बदलने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार को शुभकामना दी है। CM शिवराज ने कहा जल जीवन मिशन से हर घर में शुद्ध पेयजल की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाएगी। इसके लिए 45 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। जिसमें से 50% केंद्र की राशि और 50% राशि राज्य सरकार द्वारा खर्च की जाती है। वहीं अब तक 4000 से अधिक गांव में मिशन की परियोजना लागू की जा चुकी है।

Read More : धूप में टैन हो गए हैं हाथ, इन घरेलू तरीकों से सात दिन में वापस आ जाएगा निखार

इतना ही नहीं सीएम शिवराज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गांव की सूरत बदलने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों को भी जल का संरक्षण करना चाहिए। गांव के लोगों से जल संरक्षण की अपील करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि गांव में पेयजल की सहज उपलब्धता के लिए जल जीवन मिशन की सौगात दी गई है। इससे विशेषकर महिलाओं को बड़ा लाभ होगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि मिशन से सभी गांव अंचल में समूह पेयजल योजना बनाकर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। अब तक 4000 से अधिक गांवों को लाभ मिल चुका है। जिसके लिए 46 लाख से अधिक परिवारों को नल से जल उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसमें जलों की शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सीएम शिवराज ने मिशन को बेहतर क्रियान्वयन के अधिकारियों को निर्देश दिए है। साथ ही कहा कि मध्य प्रदेश की 39% ग्रामीण परिवार को इसका लाभ मिल सकेगा। जिसमें 47 लाख से अधिक ग्रामीण परिवार शामिल है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews