MP Board Supplementary Result 2023 : 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, पूरक परीक्षा के परिणाम की घोषणा, 70.46 रहा उत्तीर्ण प्रतिशत, यहां करें डाउनलोड

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board 12th Supplementary Result 2023 MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

पूरक परीक्षा के परिणाम की घोषणा

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं पूरक परीक्षा के परिणाम की घोषणा आज मंगलवार को कर दी गई है। पूरक परीक्षा में कुल 116743 छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। पूरक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एमपीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे।

उत्तीर्ण प्रतिशत 70.46  

बता दे परीक्षा में प्रदेश भर से कुल 120781 छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं परीक्षा में 116743 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जिसके बाद छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 70.46 रिकॉर्ड किया गया है।हालांकि मंडल द्वारा 120581 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई है जबकि 200 छात्रों के परिणामों को रोका गया है।

116743 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

सफल होने वाले परीक्षार्थी में 25266 छात्र प्रथम श्रेणी से जबकि 55867 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 35610 है। पूरक परीक्षा में उपस्थित रहे 12वीं के छात्र-छात्राएं माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशल वेबसाइट www.mpbse.nic.in या फिर www.mpbse.mponline.gov.in पर भी अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर सहित जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। एमपी बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई से 24 जुलाई के बीच किया गया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews