MP Board: छात्रों के लिए जरूरी खबर, नष्ट होंगे ये दस्तावेज, 3 महीने में हासिल कर लें कॉपी, आवेदन शुरू

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP BOARD MPBSE 2022-23: मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education-MPBSE) से जुड़ी एक बड़ी खबर है। एमपी बोर्ड ने 1971 तक के दस्तावेज नष्ट करने का फैसला लिया है, ऐसे में छात्र 3 माह में कॉपी हासिल कर लें । इसके लिए 22 दिसंबर से आवेदन शुरू हो गए है, जो मार्च 2023 तक चलेंगे। ऐसे में छात्र आगामी तीन माह के अंदर मंडल कार्यालय में आवेदन कर प्राप्त कर सकते हैं। तीन माह के पश्चात इस अभिलेख को विनिष्ट कर दिया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 1971 में संचालित विभिन्न परीक्षाओं संबंधी अभिलेख (TR फाईल व काउंटर फाई) का काग़ज पुराने होने से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं एवं जिनका वर्तमान में आवश्यकता व उपयोग न होने के कारण विनिष्ट किया जाना हैं, इसलिये यदि किसी को उल्लेखित अवधि के विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित प्रतिलिपि प्रमाण-पत्र, प्रतिलिपि अंकसूची, प्रोव्हीजनल प्रमाण-पत्र, डाक्यूमेंट्स का अंग्रेजी अनुवाद आदि की आवश्यकता हो तो 3 माह के अंदर मण्डल कार्यालय को आवेदन कर प्राप्त कर सकते हैं।

3 महीने के बाद नष्ट होंगे दस्तावेज

इस संबंध में मंडल ने निर्देश जारी कर दिए है। यदि किसी को उक्त वर्ष के विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित प्रतिलिपि प्रमाण-पत्र, प्रतिलिपि अंकसूची, प्रोव्हीजनल प्रमाण-पत्र, डाक्यूमेंट्स का अंग्रेजी अनुवाद आदि की जरूरत हो तो आगामी तीन माह के अंदर मंडल कार्यालय में आवेदन कर प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद कोई दस्तावेज नहीं मिलेंगे क्योकि 3 माह के पश्चात इस अभिलेख को विनिष्ट कर दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews