MP Board : शिक्षकों-अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, परीक्षा केन्द्र पर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, मिला तो 10 साल जेल की सजा!

mp board mpbse

Madhya Pradesh Board of Secondary Education Bhopal : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जाएगी ।इस बार 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा के दौरान मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा यहां तक कि केंद्राध्यक्ष, शिक्षक और कलेक्टर भी मोबाइल नहीं रख सकेंगे।अगर ऐसा कोई केस पाया जाता है तो उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है।

दरअसल, साल 2022 में हुई एमपी बोर्ड परीक्षा में मोबाइल फोन के माध्यम से ही पेपर लीक हुए थे, जिसके चलते विवाद हुआ था और बोर्ड को बदनामी का भी सामना करना पड़ा था, ऐसे में इस बार मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल कोई चूक नहीं करना चाहता है, इसके लिए कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।बता दे कि माशिमं की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में इस साल करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

ये रहेंगे नियम

  • नियम के तहत परीक्षा के दौरान मोबाईल फोन पूरी तरह से बैन रहेंगे, यदि केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक सहित किसी भी स्टाफ के पास मोबाइल पाया गया तो उसे  10 साल की सजा होगी और मंडल के परीक्षा कार्य से उन्हें डिबार किया जाएगा।
  • अगर कोई केन्द्र पर मोबाईल लेकर पहुंचता है तो उसे बाहर ही जमा करना होगा। इसके लिए केंद्रों के बाहर लोहे की पेटी रखी जाएगी। इसमें मोबाइल को जमा करना होगा।
  • परीक्षा केंद्रों से माशिमं को सूचना देने या परीक्षा की निगरानी करने के लिए मोबाइल के बदले वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
  •  लैंडलाइन फोन के उपयोग के साथ-साथ पोर्टल तैयार किया जा रहा है, ताकि परीक्षा केंद्रों से सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके। इसमें ईमेल के माध्यम से मंडल की पूरी कंट्रोलिंग होगी।
  • आफलाइन प्रक्रिया को बंद कर ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
  • मंडल में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां पर हर जिले का प्रभारी बनाया जाएगा। सभी प्रभारी अपने-अपने जिले की निगरानी करेंगे। इस बार परीक्षा केंद्रों की किसी भी तरह की सूचना मंडल को जल्द मिलेगी।

परीक्षा केंद्र में CCTV कैमरा नहीं, वहां परीक्षा नहीं

इसके अलावा एमपी बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि जिन परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं होंगे वहां परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई जायेंगी।इसके लिए प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा सुझाये गए परीक्षा केंद्रों की लिस्ट उन्हें भेज दी है। अभी से परीक्षा केंद्र बनाये जाने विद्यालयों का निरीक्षण कर लिया जाये वहां सीसीटीवी कैनरा आवश्यक रूप से होना चाहिए , यदि कैमरा नहीं है तो लगवाया जाये और यदि ख़राब है तो उसे ठीक कराया जाये। संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अन्य जरूरी सुविधाओं के साथ साथ सीसीटीवी कैमरों की संख्या उनके एंगल का निरीक्षण किया जाये और ये सब करने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाये, बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिस परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होगा वहां परीक्षा नहीं करवाई जाएगी, यानि इस बार उसे एक्जाम सेंटर नहीं बनाया जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews