MP Election 2023 : कमलनाथ ने एक बार फिर की बीजेपी पर आरोपों की बौछार, कहा ‘जनता बिकाऊ नहीं है’

MP Election 2023 : कमलनाथ ने एक बार फिर की बीजेपी पर आरोपों की बौछार, कहा ‘जनता बिकाऊ नहीं है’

MP Election 2023 : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को मप्र कांग्रेस पान उत्पादक एवं व्यवसाय प्रकोष्ठ के चौरसिया तंबोली प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी मांगें पूरी होंगी और वो उन्हें निराश नहीं होने देंगे। इस अवसर पर कमलनाथ ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कहा कि उसने प्रदेश का बंटाधार कर दिया है।

कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी सोचती है कि वो झूठे वादे करके मध्य प्रदेश की जनता को खरीद सकते हैं, लेकिन जनता बिकाऊ नहीं है। उन्होने कहा कि अब शिवराज सिंह चौहान जी की घोषणा मशीन डबल स्पीड में चल रही है क्योंकि ये जानते हैं कि प्रदेश की जनता इन्हें अच्छी तरह जान गई है। उन्होने कहा कि आज मध्यप्रदेश आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में नंबर एक है। चौपट कृषि व्यवस्था, चौपट रोजगार व्यवस्था, चौपट भर्ती व्यवस्था, चौपट शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था, चौपट पोषण व्यवस्था, चौपट उद्योग धंधे। पीसीसी चीफ ने कहा कि अब जनता शिवराज सिंह की कलाकारी और नाटक को समझ गई है। उन्होने 18 साल में 22 हजार घोषणाएं की। आज प्रदेश में पैसे दिए बिना कोई काम नहीं होता है। शिवराज सरकार ने प्रदेश को भ्रष्ट प्रदेश बना दिया है और अब उन्हें 18 साल बाद बहनें, किसान, नौजवान, संविदाकर्मी याद आ रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मध्यप्रदेश का नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है और प्रदेश का अन्नदाता खाद बीज और फसलों के उचित मूल्य के लिए भटक रहा है। अगले चार महीने में चुनाव हैं और इसीलिए अब शिवराज जी जगह जगह जा रहे हैं। वो घोषणाओं की मशीन बन गए हैं, झूठ की मशीन बन गए हैं। कमलनाथ ने उन्हें घेरते हुए कहा कि शिवराज जी अब मुख्यमंत्री तो क्या हैं, ये तो शिलान्यास मंत्री हैं..ये भूमिपूजन मंत्री हैं। उन्होने कहा कि बीजेपी ने 18 साल के शासनकाल में क्या दिया। उन्होने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घर घर में शराब और आदिवासियों को अत्याचार दिया। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है और और सभी से सच्चाई सा साथ देने का आह्वान किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews